Haryana Salary Hike: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को एक बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में आयोजित संत कबीर दास जयंती के मौके पर इस घोषणा के साथ कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. राज्य सरकार ने सफाई कर्मियों के वेतन में ₹2100 की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है.
संत कबीर दास जयंती पर मुख्यमंत्री का ऐलान
सिरसा में संत कबीर जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वेतन वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार अपने संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि समाज के विकास के लिए राज्य सरकार ₹31 लाख की विशेष राशि देगी. जिससे संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा.
सफाई कर्मचारियों के लिए ₹2100 की सैलरी वृद्धि
सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया गया है और अब उन्हें पहले की तुलना में ₹2100 अधिक वेतन मिलेगा. यह कदम कर्मचारियों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा प्रयास है.
नशा मुक्ति केंद्रों में भी होगा विस्तार
मुख्यमंत्री सैनी ने सिरसा के सरसाई नाथ मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का नया नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की. इसके अलावा डबवाली में पहले से संचालित 10 बेड वाले केंद्र को बढ़ाकर 30 बेड का किया जाएगा. वहीं, ऐलनाबाद सरकारी अस्पताल के पास भी एक नया नशा मुक्ति केंद्र खोला जाएगा. जिससे क्षेत्र में नशा उन्मूलन की दिशा में प्रभावी काम किया जा सकेगा.
विकास कार्यों के लिए ₹31 लाख की राशि मंजूर
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा समाज के अनुसार विकास कार्यों के लिए ₹31 लाख की राशि स्वीकृत की गई है. यह राशि स्थानीय जरूरतों के अनुसार खर्च की जाएगी और इससे स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी.
संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई
मुख्यमंत्री सैनी ने जोर देकर कहा कि जो वादे हमने संकल्प पत्र में किए हैं. उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा. सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है. सफाई कर्मचारी, जो समाज की नींव में योगदान करते हैं. उनके हितों की रक्षा की जाएगी और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के लिए राज्य लगातार प्रयासरत है.
समाज के लिए समर्पित योजनाएं होंगी लागू
हरियाणा सरकार इस तरह की घोषणाओं के जरिए यह संकेत दे रही है कि सामाजिक विकास और कर्मचारियों की भलाई उसके एजेंडे में प्राथमिकता पर है. आने वाले समय में ऐसी और भी योजनाओं को लागू किया जाएगा. जिनका सीधा लाभ स्थानीय जनता और कर्मियों को मिलेगा.