इन रूटों पर नही जाएगी हरियाणा रोडवेज बस, यात्रियों के लिए अलर्ट Haryana Roadways

Haryana Roadways: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने बड़ा कदम उठाया है. यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर रोडवेज प्रशासन ने पंजाब बॉर्डर और कटरा रूट की सभी बसों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया फैसला

कैथल रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट, अमृतसर और कटरा के लिए चलाई जा रही बस सेवाएं आगामी आदेशों तक बंद कर दी गई हैं. सरकारी निर्देश के अनुसार इन संवेदनशील रूटों पर सुरक्षा कारणों से यात्रा को रोका गया है. एक दिन पहले भेजी गई बसें जालंधर से वापस बुला ली गई हैं.

इन रूटों पर एक-एक बस होती थी संचालित

हरियाणा रोडवेज कैथल से पठानकोट, अमृतसर, कटरा के लिए प्रत्येक रूट पर एक-एक बस का संचालन करती थी. लेकिन अब ये सभी बसें मुख्यालय से मिले निर्देशों तक नहीं चलेंगी.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

कैथल रोडवेज GM का बयान

कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि “उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार तीनों बस सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं. पंजाब के अन्य जिलों के लिए बसें सामान्य रूप से चल रही हैं.”

चंडीगढ़ व पंजाब की अन्य रूटों पर आंशिक रोक

डिपो के एक अन्य महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बताया कि “कटरा रूट के बाद अब चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ सीमावर्ती इलाकों के लिए भी बसों को अस्थायी रूप से रोका गया है. अभी केवल अंबाला तक ही बसें चलाई जा रही हैं.”

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े