हरियाणा के 9 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी के बीच मिली बड़ी राहत Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. जहां तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है. लेकिन रविवार सुबह प्रदेश के 6 जिलों में हुई झमाझम बारिश ने तपती गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत जरूर दी है. साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा, अगले चार दिनों में प्री-मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई गई है. जिससे आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है.

सुबह-सुबह छह जिलों में बरसे बादल

रविवार सुबह फरीदाबाद, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, कैथल और रोहतक जैसे जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई. जिससे इन इलाकों का तापमान गिरा और मौसम खुशनुमा हो गया. गर्मी से राहत पाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं सड़कों पर पानी भरने के कारण कुछ जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ.

नौ जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के 9 जिलों – सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

18 जून तक जारी रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 18 जून तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बादल छाए रह सकते हैं और धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं. इससे दिन के तापमान में गिरावट संभव है, लेकिन नमी और उमस बनी रह सकती है.

19 जून से हरियाणा में दस्तक दे सकता है प्री-मानसून

डॉ. खीचड़ के अनुसार, राज्य में 19 जून से प्री-मानसूनी हवाएं सक्रिय हो सकती हैं. जिससे मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन हवाओं के चलते वायुमंडल में नमी बढ़ेगी, जो आगे चलकर मानसून के आगमन को आसान बनाएगी. यह खबर खासकर खेती-किसानी करने वालों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

आईएमडी ने भी जारी किया गर्मी और हवाओं का यलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी रविवार को हरियाणा के कई जिलों के लिए गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने चेताया है कि चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जैसे उत्तरी जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं अन्य जिलों में हीटवेव और लू जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

मानसून की एंट्री में अब नहीं बचा ज्यादा समय

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून के आने में अब लगभग 13 दिन का समय बचा है. विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून सामान्य समय पर दस्तक देगा और पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है. इससे न केवल गर्मी से राहत मिलेगी. बल्कि खेती और जल स्रोतों के लिए भी यह मौसम महत्वपूर्ण साबित होगा.

मौसम अलर्ट के बीच सावधानी जरूरी

  • बिजली कटौती की आशंका को ध्यान में रखते हुए बैकअप की व्यवस्था करें
  • आंधी या बारिश के दौरान खुले में बाहर न निकलें
  • जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखें
  • गर्मी के बीच शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहें

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े