हरियाणा के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान Haryana Monsoon 2025

Haryana Monsoon 2025: हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। वीरवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की पहली तेज बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 जून से 1 जुलाई तक राज्य में लगातार वर्षा की संभावना जताई है और इसके लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

मानसून की पहली बारिश से मौसम हुआ सुहाना

वीरवार को फतेहाबाद, सिरसा, हिसार जैसे जिलों में दिनभर गर्मी के बाद अचानक मौसम पलटा और तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ जिलों में रात से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था. जिससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली।

13 जिलों में बारिश से गिरे तापमान

बारिश के चलते 13 जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। कई जगहों पर तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति भी बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

27 जून को इन जिलों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार 27 जून को हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर समेत कुल 22 जिलों को शामिल किया गया है।

1 जुलाई तक बना रहेगा वर्षा वाला मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में मानसून 1 जुलाई तक सक्रिय रहेगा। 28 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले मौसम विभाग मानसून के हरियाणा में प्रवेश की आधिकारिक घोषणा कर चुका है, जिसके बाद से लगातार वर्षा देखने को मिल रही है।

जून में 20% ज्यादा वर्षा

हालांकि प्रदेश में कुल मिलाकर 20 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, फिर भी कुछ जिलों में औसत से कम बारिश हुई है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, अंबाला, फरीदाबाद, जींद, फतेहाबाद, सोनीपत, पंचकूला, रोहतक जैसे जिलों में अभी तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

अब तक सबसे ज्यादा बारिश किस जिले में हुई?

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, कुरुक्षेत्र जिले में प्रदेश की सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा चरखी दादरी, कैथल और पलवल जैसे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई है। यह आंकड़े यह भी दर्शाते हैं कि मानसून ने हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में असमान असर डाला है।

जिन जिलों में आज (27 जून) बारिश की संभावना

इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, चरखी दादरी।

कैसे रखें सावधानी?

  • बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में खुले में न रहें।
  • जलभराव वाले इलाकों में बाहर निकलने से बचें।
  • वाहन चलाते समय सतर्क रहें, खासकर ग्रामीण और निम्न इलाकों में।
  • स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थलों पर बारिश के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम रखें।

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े