मॉनसून से पहले हरियाणा में होगी तगड़ी बारिश, 25 जून तक जमकर होगी बारिश Haryana Monsoon Alert

Haryana Monsoon Alert: हरियाणा में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. सुबह करीब 6 बजे से डेढ़ घंटे तक अच्छी बारिश होती रही. जिससे गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ठंडक घुल गई. मौसम विभाग ने राज्य के लिए प्री-मॉनसून एक्टिविटी की शुरुआत की पुष्टि की है.

सिरसा में सबसे अधिक तापमान

19 जून को सिरसा में 39.8°C तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा. दूसरी ओर सोनीपत में न्यूनतम तापमान 32.1°C रहा, जो पूरे हरियाणा में सबसे कम था. शुक्रवार सुबह हरियाणा का औसत तापमान 27°C रहा और दिन में यह 34°C तक पहुंचने की संभावना जताई गई.

18 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं. यहां हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

जून में सामान्य से ज्यादा हुई बारिश

अब तक के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में जून माह में औसतन 27.1 MM बारिश होती है. लेकिन इस बार अब तक 29.7 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 9% अधिक है. महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा 282 MM बारिश हुई है. जबकि पंचकूला में माइनस 79 MM के साथ सबसे कम बारिश दर्ज की गई है.

मॉनसून 29 जून को करेगा प्रवेश

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि हरियाणा में मॉनसून की आधिकारिक एंट्री 29 जून को होगी. लेकिन इससे पहले ही 25 जून तक अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं. चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के अनुसार प्री-मॉनसून 20 जून से सक्रिय हो जाएगा और 21 से 25 जून के बीच अच्छी बारिश की उम्मीद है.

आगामी बारिश का जिलावार अनुमान

20 जून: 18 जिलों में बारिश के आसार

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

20 जून को भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

21 जून: भारी बारिश और बूंदाबांदी दोनों

21 जून को कैथल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भारी बारिश हो सकती है. वहीं हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

22 जून: कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

22 जून को पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में भारी वर्षा का अनुमान है. साथ ही कैथल, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, करनाल और कुरुक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

23 जून: बारिश का दायरा और बढ़ेगा

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

23 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भारी बारिश हो सकती है. वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, करनाल, पानीपत और कुरुक्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं.

अगले एक हफ्ते में बदलेगा मौसम का मिजाज

प्री-मॉनसून की दस्तक के साथ ही हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बारिश की तीव्रता बढ़ने वाली है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मॉनसून की उत्तरी भारत में रफ्तार तेज होगी और अगले 7 दिनों में हरियाणा के अधिकतर जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़े:
Vivah Shagun Yojana 2025 गरीब परिवारों की बेटियों को बड़ी सौगात, शादी में सरकार देगी 71000 रूपए का शगुन Vivah Shagun Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े