हरियाणा में मानसून की एंट्री से बदला मौसम, अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट Haryana Monsoon Alert

Haryana Monsoon Alert: हरियाणा में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून की एंट्री हो चुकी है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश से प्रवेश करते हुए मॉनसून ने प्रदेश में दस्तक दी. जिसके बाद कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इससे गर्मी और उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट देखी गई.

अंबाला-पंचकूला में झमाझम बारिश

बुधवार सुबह प्रदेश के पंचकूला, अंबाला और फरीदाबाद में झमाझम बारिश हुई. वहीं हिसार सहित अन्य कई जिलों में घने बादल छाए रहे. खबर लिखे जाने तक बारिश का सिलसिला जारी था, जो मॉनसून की सक्रियता का संकेत देता है.

25 से 28 जून तक बारिश का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार 25 जून से 28 जून तक प्रदेशभर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. इस दौरान कुछ जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है. विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

इन जिलों में 50-75% तक बारिश की संभावना

25 जून को हरियाणा के 10 जिलों – सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और जींद में 25-50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं सोनीपत, पानीपत, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, पलवल, मेवात और फरीदाबाद में 50-75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है. पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 75-100 प्रतिशत तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान है.

26 जून को इन जिलों में ज्यादा बारिश का अनुमान

26 जून को करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में ज्यादा बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में भी अच्छी वर्षा की संभावना बनी हुई है. इससे किसानों और आम लोगों को राहत मिल सकती है.

27 जून को इन जिलों में फिर बरसेंगे बादल

27 जून को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा और फतेहाबाद में 50-75 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है. शेष जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

28 जून को इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

28 जून को फरीदाबाद, सिरसा, पानीपत, रोहतक, जींद और कैथल समेत कई जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है. हालांकि भारी बारिश की संभावना थोड़ी कम है, लेकिन मॉनसून सक्रिय बना रहेगा.

फरीदाबाद में जारी येलो अलर्ट, मौसम ठंडा होने की उम्मीद

फरीदाबाद में बुधवार को बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है. हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है.

जुलाई के पहले हफ्ते में होगा मानसून पूरी तरह सक्रिय

मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मॉनसून पूरे हरियाणा में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा. इससे प्रदेशभर में भारी वर्षा की संभावना है और गर्मी से पूरी तरह राहत मिल सकती है. खेती के लिहाज से भी यह किसानों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े