हरियाणवी कलाकारों को सरकार की सौगात, इन कलाकारों को हर महीने मिलेगा मानदेय Lok Kalakar Scheme

Lok Kalakar Scheme: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 22 एजेंडों को स्वीकृति दी गई. इस बैठक में हरियाणवी लोक कलाकारों के लिए एक नई योजना को भी मंजूरी दी गई, जो लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उन्हें भी आर्थिक सहयोग मिले.

अब लोक कलाकारों को मिलेगा हर महीने पेंशन जैसी सहायता

सरकार ने लोक कलाकारों के लिए ‘पंडित लख्मीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना’ को मंजूरी दी है. इसके तहत हरियाणवी लोक कलाकारों को मासिक मानदेय दिया जाएगा. जिससे उनकी आर्थिक स्थिरता को बल मिलेगा और पारंपरिक कला को प्रोत्साहन मिलेगा.

कौन-कौन कलाकार होंगे इस योजना के पात्र?

इस योजना का लाभ उन्हीं कलाकारों को मिलेगा जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है और जिनके पास कम से कम 20 वर्षों का लोक कला का अनुभव है. सरकार ने पात्रता की स्पष्ट शर्तें निर्धारित की हैं ताकि वास्तविक कलाकार ही इस योजना का लाभ ले सकें.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

वार्षिक आय के अनुसार तय हुआ मानदेय

  • जिन कलाकारों की वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक है. उन्हें ₹10,000 मासिक मानदेय दिया जाएगा.
  • जिनकी आय ₹1.80 लाख से ₹3 लाख के बीच है. उन्हें ₹7,000 प्रति माह सहायता राशि मिलेगी.

इस तरह योजना से उन कलाकारों को सीधा फायदा होगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन वर्षों से लोक संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं.

सरकार का उद्देश्य

राज्य सरकार का यह निर्णय न केवल कलाकारों के सम्मान को बढ़ावा देगा, बल्कि इससे हरियाणा की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और परंपरागत कलाओं को संरक्षण भी मिलेगा. यह पहल युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करेगी कि वे लोक संस्कृति से जुड़ें और इसे आगे बढ़ाएं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े