हरियाणा के 13 आईटीआई में शुरू हुए ये 8 नए कोर्स, EV से लेकर ड्रोन तक का प्रशिक्षण शामिल ITI New Trades

ITI New Trades: हरियाणा सरकार ने युवाओं के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 13 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 8 नए ट्रेड शुरू किए हैं. इनमें मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), ड्रोन पायलट, 5G टेक्नीशियन, सोलर टेक्नीशियन जैसे कोर्स शामिल हैं. जिनकी भविष्य में काफी मांग रहने वाली है. इन कोर्सेज में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही दाखिला लिया जा सकता है.

सरकार का फोकस कौशल विकास पर

हरियाणा सरकार युवाओं के कौशल विकास (Skill Development) पर विशेष ध्यान दे रही है. इसी कड़ी में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने इन नए ट्रेड को मंजूरी दी है. सरकार का मकसद युवाओं को भविष्य की तकनीकों में प्रशिक्षित करना है, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें.

किन आईटीआई में कौन-से कोर्स शुरू हुए?

प्रदेश भर की 13 आईटीआई में अलग-अलग ट्रेड शुरू किए गए हैं. इनमें से कुछ प्रमुख कोर्स और संस्थान इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • राजकीय आईटीआई रेवाड़ी, रावलधी, जींद, महम – मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ट्रेड
  • राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी, भिरडाना – ड्रोन पायलट ट्रेड
  • राजकीय आईटीआई भिवानी – 5G टेक्नीशियन ट्रेड
  • राजकीय आईटीआई खेड़ा, कैथल – सोलर टेक्नीशियन ट्रेड
  • राजकीय आईटीआई कुरुक्षेत्र – साइबर सिक्योरिटी असिस्टेंट ट्रेड
  • राजकीय आईटीआई महेंद्रगढ़ – सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन ट्रेड
  • राजकीय आईटीआई पानीपत – सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन ट्रेड
  • राजकीय आईटीआई सोनीपत – ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन टेक्नीशियन ट्रेड

कैसे करें आवेदन?

इन नए ट्रेड में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून से शुरू हो चुकी है. युवा अपने नजदीकी आईटीआई से संपर्क कर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

EV ट्रेड पर सरकार का जोर

राजकीय आईटीआई रेवाड़ी के प्राचार्य सुनील यादव ने बताया कि इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ट्रेड में युवाओं को बैटरी मैनेजमेंट, चार्जिंग सिस्टम और EV मैकेनिज्म की ट्रेनिंग दी जाएगी. सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है. इसलिए इस कोर्स के बाद युवाओं के लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े