हरियाणा के 10 जिलों में बनेंगी नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार Industrial Township

Industrial Township: हरियाणा सरकार ने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया है. सरकार 10 जिलों में नई औद्योगिक टाउनशिप (Industrial Townships) स्थापित करने जा रही है. जिससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

नई औद्योगिक टाउनशिप को तीन प्रमुख राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित किया जाएगा. इससे कच्चे माल की ढुलाई, तैयार माल की आपूर्ति और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में तेज़ी आएगी. यह कदम बिजनेस फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है.

इन 10 जिलों में बनेंगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप

हरियाणा सरकार ने जिन 10 जिलों को इस परियोजना के लिए चुना है, वे हैं:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • गुरुग्राम
  • हिसार (हिसार एयरपोर्ट के नजदीक)
  • सिरसा
  • भिवानी
  • नारनौल
  • फरीदाबाद
  • जींद
  • अंबाला
  • कैथल

इन जिलों को इसलिए चुना गया है ताकि विकास का संतुलन पूरे राज्य में फैलाया जा सके और सिर्फ चुनिंदा शहरों तक सीमित न रह जाए.

स्थानीय युवाओं के लिए बढ़ेगा रोजगार

इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनने से नए उद्योग, फैक्ट्रियां, स्टार्टअप हब और बिजनेस सेंटर खुलेंगे. इससे इन जिलों में रहने वाले युवाओं को अपने ही क्षेत्र में नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकेंगे. यह कदम राज्य सरकार के रोजगार केंद्रित विजन को भी दर्शाता है, जो युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया है.

मुख्यमंत्री ने दिए ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस परियोजना को समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को एक महीने के भीतर ब्लूप्रिंट तैयार करने को कहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता औद्योगिक निवेश को बढ़ाना, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना और युवाओं को रोजगार देना है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

नए उद्योगों से हरियाणा बनेगा आर्थिक हब

हरियाणा पहले से ही गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जाना जाता है. अब नई टाउनशिपों के ज़रिए सिरसा, जींद, भिवानी, नारनौल जैसे कम विकसित जिलों में भी औद्योगिक माहौल तैयार किया जाएगा. इससे राज्य में विकास की समानता और आर्थिक संतुलन कायम होगा.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े