हरियाणा के इन जिलों में पड़ रही भयंकर गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Haryana Weather Alert

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून आने से पहले गर्मी का सितम जारी है. राज्य में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू चलने की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 13 और 14 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है.

इन 5 जिलों के लिए सबसे बड़ा खतरा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि इन जिलों में दिन और रात दोनों समय गर्म हवाएं चल सकती हैं, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा.

तापमान 46 डिग्री के पार, गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

हरियाणा में बीते तीन दिनों से तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सोमवार को राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. सबसे कम तापमान पंचकूला में 40.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में यह 46.4 डिग्री तक पहुंच गया. रोहतक का तापमान भी 45.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो बेहद चिंताजनक है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

13 जून तक लू की मार झेलना तय

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 जून तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि आने वाले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर लगातार बना रहेगा.

किन जिलों में जारी किया अलर्ट ?

10 जून का मौसम अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक
  • येलो अलर्ट: हरियाणा के अन्य जिले

11 जून का मौसम अलर्ट

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • ऑरेंज अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक
  • येलो अलर्ट: शेष हरियाणा

12 जून का मौसम अलर्ट

  • येलो अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, सोनीपत, चरखीदादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़
  • सामान्य मौसम: अन्य जिले

13 जून का मौसम अलर्ट

  • येलो अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, अंबाला, यमुनानगर, करनाल
  • मौसम साफ: अन्य क्षेत्र

सावधान रहें, गर्मी को हल्के में न लें

मौसम विशेषज्ञों ने चेताया है कि इस तरह की भीषण गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी, सिरदर्द, चक्कर और थकावट आम समस्याएं बन सकती हैं. ऐसे में बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

कब मिलेगी राहत?

हालांकि अभी तक मौसम विभाग ने मानसून के आगमन की सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 20 जून के आसपास हरियाणा में पहली मानसूनी बारिश हो सकती है. तब तक गर्मी का प्रकोप और अलर्ट दोनों जारी रहने की संभावना है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े