CET की फर्जी वेबसाइट से हो रही ठगी, HSSC ने लिया सख्त ऐक्शन CET Registration Scam

CET Registration Scam: हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के नाम पर एक फर्जी वेबसाइट बनाकर 75 छात्रों से करीब 25 हजार रुपये की ठगी की गई. इस मामले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की शिकायत पर पंचकूला साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया है. साथ ही फर्जी पोर्टल को बंद भी करा दिया गया है.

29 मई को बनाई गई थी फर्जी वेबसाइट

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 29 मई 2025 को ठगों ने CET की एक नकली वेबसाइट तैयार की. इस वेबसाइट पर छात्रों से पंजीकरण के नाम पर जरूरी दस्तावेज और 300-500 रुपये की फीस ली गई. रजिस्ट्रेशन पूरा दिखाकर उन्हें एक फर्जी रसीद भी दी गई.

आयोग को छात्रों की शिकायतों से मिला सुराग

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को जब कुछ छात्रों ने शिकायत दी कि उनसे ऑनलाइन ठगी हुई है. तब आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने मामले को गंभीरता से लिया और सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम थाना, पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

साइबर विशेषज्ञों ने पोर्टल को किया बंद

शिकायत मिलते ही साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ सक्रिय हो गए. गुरुवार को जांच शुरू हुई और शुक्रवार तक फर्जी वेबसाइट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया. इसके साथ ही फर्जी वेबसाइट से जुड़ा बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है.

HSSC अध्यक्ष ने खुद दी पुलिस को जानकारी

HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने ठगी की पुष्टि करते हुए कहा कि आयोग इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी रजिस्ट्रेशन से पहले केवल HSSC की आधिकारिक वेबसाइट ही खोलें और किसी अनजान लिंक या पोर्टल पर जानकारी न दें.

सतर्क रहें, आधिकारिक पोर्टल ही खोलें

HSSC और साइबर सेल दोनों ने आम जनता से अपील की है कि वे CET या किसी अन्य सरकारी भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही पंजीकरण करें. अगर कोई संदिग्ध लिंक या पोर्टल दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

साइबर ठगी पर सख्ती से कार्रवाई

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधियों की नजर अब प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी है. पुलिस विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े