फर्जी BPL कार्डधारकों की अब खैर नहीं! सरकार की चेतावनी से मचा हड़कंप BPL Card Verification

BPL Card Verification: हरियाणा सरकार की सख्ती और निगरानी व्यवस्था के चलते गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों की संख्या में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है. फर्जी बीपीएल कार्डधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी के बाद लाखों परिवारों ने स्वेच्छा से लाभ लेना बंद कर दिया है.

मार्च से जुलाई के बीच 4 लाख से अधिक बीपीएल परिवार हुए कम

30 मार्च 2025 को प्रदेश में बीपीएल परिवारों की संख्या 51,96,380 थी, जो अब घटकर 48,05,547 रह गई है. यानी 3,90,833 परिवारों ने बीपीएल सूची से बाहर होने की प्रक्रिया अपनाई है. इससे साफ है कि सरकारी चेतावनी का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला है. जुलाई माह में इन परिवारों को अब राशन नहीं मिलेगा.

फैमिली आईडी में सही आय दर्ज करने से बदली तस्वीर

हरियाणा सरकार ने फैमिली आईडी प्रणाली के अंतर्गत सभी नागरिकों से आय की सही जानकारी अपडेट करने की अपील की थी. साथ ही 20 अप्रैल 2025 तक का समय देकर चेतावनी दी गई थी कि जो व्यक्ति फर्जी रूप से बीपीएल श्रेणी में शामिल हैं. वे खुद ही इससे बाहर हो जाएं, अन्यथा वसूली और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

सिरसा, गुरुग्राम और करनाल में सबसे ज्यादा फर्जी लाभार्थी उजागर

सरकार द्वारा जारी जिला-वार आंकड़ों के अनुसार, मार्च से जुलाई के बीच सबसे अधिक परिवार सिरसा जिले में बीपीएल सूची से बाहर हुए. यहां 29,652 परिवारों ने लाभ छोड़ा. इसके बाद गुरुग्राम में 26,559 और करनाल में 23,035 परिवार बीपीएल सूची से बाहर हुए हैं.

चरखी दादरी में सबसे कम बदलाव

जहां एक ओर बड़े जिलों में हजारों की संख्या में फर्जी लाभार्थी सामने आए. वहीं चरखी दादरी में सबसे कम 8,093 परिवार बीपीएल सूची से हटे. यह दर्शाता है कि वहां पहले से ही सूची कुछ हद तक स्वच्छ रही है या अब भी कई लाभार्थी खुद सामने नहीं आए हैं.

सरकार की सख्ती से बनी पारदर्शिता

हरियाणा सरकार ने फर्जीवाड़े की रोकथाम और वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने के लिए जो नीति अपनाई है, वह कारगर साबित हो रही है. बीपीएल कार्डधारियों को SMS के माध्यम से चेतावनी भेजी गई थी कि 20 अप्रैल तक यदि वे फैमिली आईडी में सही विवरण नहीं भरते, तो वसूली और मुकदमे की कार्रवाई तय होगी.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

अब सही लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी मदद

इस अभियान का एकमात्र उद्देश्य यह है कि सरकारी राशन और अन्य योजनाओं का लाभ उन्हीं लोगों तक पहुंचे, जो वास्तव में इसके हकदार हैं. इससे न सिर्फ वित्तीय अनुशासन स्थापित होगा, बल्कि वास्तविक गरीब परिवारों को राहत भी सुनिश्चित होगी.

भविष्य में भी चलेगा सत्यापन अभियान

सूत्रों के अनुसार, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. फैमिली आईडी आधारित सत्यापन और पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) से जोड़कर क्रॉस चेकिंग की जाएगी ताकि बीपीएल श्रेणी में कोई अपात्र न रह पाए.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े