Makan Marmat Yojana: हरियाणा के नागरिकों के लिए राज्य सरकार की एक बेहद उपयोगी और राहत भरी योजना सामने आई है. अगर आपका मकान पुराना और मरम्मत योग्य है, तो सरकार आपको ₹80,000 तक की आर्थिक मदद दे सकती है. यह सहायता डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत दी जा रही है.
योजना का उद्देश्य और पात्रता
इस योजना का मकसद है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोग अपने पुराने और जर्जर घरों की मरम्मत करवा सकें. ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें. इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा. जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.80 लाख या उससे कम है. जो हरियाणा के स्थायी निवासी हैं. जिसके नाम पर मकान है और वह मकान कम से कम 10 साल पुराना होना चाहिए.
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मानदंड
योजना के लिए आवेदन करने वालों के पास निम्नलिखित न्यूनतम भूमि स्वामित्व होना जरूरी है:
- शहरी क्षेत्र: कम से कम 35 वर्ग गज का पक्का मकान होना चाहिए.
- ग्रामीण क्षेत्र: कम से कम 50 वर्ग गज का खुद का मकान होना चाहिए.
अगर गांव में किसी व्यक्ति के पास रजिस्ट्री नहीं है, तो वह ग्राम सचिव द्वारा प्रमाणित स्वामित्व प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदन कर सकता है.
कैसे करें आवेदन?
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. इच्छुक लाभार्थी को saralharyana.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा. आवेदन के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है.
आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज
- घर की मरम्मत से पहले की फोटो
- मरम्मत के बाद की संभावित फोटो
- मरम्मत का अनुमानित खर्च (Estimate)
- आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र (₹1.80 लाख से कम आय दिखानी होगी)
- रहने और संपत्ति का प्रमाण (रजिस्ट्री या प्रमाणित सर्टिफिकेट)
इन दस्तावेजों को जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा किया जाएगा और वहीं से योजना की स्वीकृति या अस्वीकृति का निर्णय लिया जाएगा.
कैसे मिलेगी ₹80,000 की राशि?
सरकार यह राशि एकमुश्त (One-time grant) तौर पर आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी. लेकिन ध्यान दें, यदि आवेदक इस अनुदान राशि का सही उपयोग नहीं करता, तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है और राशि की वसूली भी की जा सकती है.
क्यों है यह योजना खास?
हरियाणा जैसे राज्य में कई गरीब परिवारों के पुराने मकान जर्जर स्थिति में हैं और उनके पास मरम्मत कराने के लिए आर्थिक संसाधन नहीं होते. ऐसे में डॉ. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना उन्हें नया जीवन देने का काम कर सकती है. यह योजना न केवल सुरक्षा देती है, बल्कि सामाजिक सम्मान भी बढ़ाती है.
नियमों की अनदेखी पर हो सकती है कार्यवाही
सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि यदि किसी लाभार्थी ने राशि तो ले ली लेकिन उसका उपयोग मकान की मरम्मत में नहीं किया, तो उसे राशि लौटानी पड़ सकती है. इसलिए सभी लाभार्थियों से अपील की जाती है कि वे ईमानदारी से योजना का लाभ उठाएं.