हरियाणा की 836 कॉलोनियां को मिली सरकारी मंजूरी, लोगों को मिलेंगी सड़क, पानी और अन्य सुविधाएं Haryana Approved Colonies

Haryana Approved Colonies: हरियाणा में बीते दो वर्षों में 836 कॉलोनियों को वैध घोषित कर दिया गया है. यह काम अप्रैल 2023 से शुरू होकर 9 चरणों में पूरा किया गया. अब इन कॉलोनियों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा.

2192 कॉलोनियों के नक्शे निकाय विभाग को सौंपे गए

नगर योजनाकार विभाग द्वारा अब तक 2192 कॉलोनियों के लेआउट प्लान तैयार कर निकाय विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है. यह एक बड़ी पहल है ताकि वैध कॉलोनियों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा सके.

कॉलोनियों की समीक्षा बैठक में हुआ फैसला

24 अप्रैल को हुई समीक्षा बैठक में तय किया गया कि इन कॉलोनियों में ड्रोन सर्वे और लेआउट प्लानिंग के शेष कार्य पूरे किए जाएंगे. इसके बाद सड़क, जलापूर्ति, सीवर और अन्य बुनियादी सुविधाएं इन इलाकों में उपलब्ध कराई जाएंगी.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

विकास कार्यों में तालमेल की कमी बनी चुनौती

निकाय विभाग के अनुसार विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है. इसी समस्या को हल करने के लिए 8 मई को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है. जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे.

2000 कॉलोनियों की हो चुकी है जांच

अब तक 2192 में से लगभग 2000 कॉलोनियों की मुख्यालय स्तर पर जांच पूरी हो चुकी है. इनमें से 836 कॉलोनियों को वैधता मिल गई. जबकि 700 कॉलोनियों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. वहीं 278 कॉलोनियों को सुधार के लिए वापस भेजा गया और 161 कॉलोनियों के प्रस्ताव अभी लंबित हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े