गुजरात बोर्ड का 12वीं साइंस सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, मोबाइल से ऐसे चेक करे रिजल्ट GSEB HSC Supply Result

GSEB HSC Supply Result: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 12 जुलाई 2025 को घोषित कर दिया है। जो छात्र इस पुनर्परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

सीट नंबर से कर सकेंगे रिजल्ट चेक

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपनी सीट नंबर दर्ज करनी होगी। इसके बिना रिजल्ट तक पहुंचना संभव नहीं है। इस बार बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए एक नया विकल्प भी जोड़ा है। जिसमें वे व्हाट्सएप के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

व्हाट्सएप से कैसे पाएं रिजल्ट

GSEB ने छात्रों को व्हाट्सएप के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त करने की सुविधा दी है। इसके लिए छात्रों को अपने सीट नंबर को 6357300971 पर भेजना होगा। जिसके बाद उन्हें रिजल्ट का जवाब उसी चैट में प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े:
UGC NET Result 2025 यूजीसी नेट का रिजल्ट 2025, मोबाइल से ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट UGC NET Result 2025

GSEB सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

छात्र GSEB 12वीं साइंस सप्लीमेंट्री रिजल्ट को निम्नलिखित स्टेप्स से देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले gseb.org वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “Board Website” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब “Gujarat Board Class 12 Science supplementary results” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना सीट नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स भरें।
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

1 लाख से ज्यादा छात्र हुए थे शामिल

GSEB के अनुसार, इस बार 12वीं साइंस स्ट्रीम की सप्लीमेंट्री परीक्षा में लगभग 1,00,575 छात्र शामिल हुए थे। जो छात्र मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए थे। उनके लिए यह परीक्षा पुनः प्रयास का अवसर थी।

पास होने के लिए जरूरी है 33% अंक

छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जिन विषयों में प्रैक्टिकल शामिल हैं। उनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है।

यह भी पढ़े:
GSEB HSC Result 2025 गुजरात बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी, जाने पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए होंगे GSEB HSC Result 2025

सप्लीमेंट्री रिजल्ट का महत्व

GSEB द्वारा जारी यह सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यही उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश और आगे की पढ़ाई की दिशा तय करने में मदद करता है। सफल होने वाले छात्र अब कॉलेजों में दाखिले के लिए योग्य माने जाएंगे।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • भविष्य की योजना बनाते समय मार्कशीट और मेरिट रिपोर्ट का मूल्यांकन ध्यानपूर्वक करें।
  • रिजल्ट देखने के बाद उसका स्क्रीनशॉट और प्रिंट कॉपी संभाल कर रखें।
  • यदि कोई तकनीकी गड़बड़ी आती है, तो तुरंत बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े