जमीन के 2450 मीटर नीचे दौड़ती है ये ट्रेन, अनोखी सुरंग को बनाने में लग गए थे 17 साल World Deepest Railway Tunnel

World Deepest Railway Tunnel: रेल यात्रा को अब तक आपने जमीन पर, पुलों पर और पहाड़ों के बीच होते देखा होगा. लेकिन क्या कभी सोचा है कि कोई ट्रेन जमीन से 2450 मीटर नीचे यानी 2.4 किलोमीटर गहराई में दौड़ सकती है? स्विट्जरलैंड ने इस कल्पना को हकीकत बना दिया है.

यह संभव हुआ है गोथार्ड बेस टनल (Gotthard Base Tunnel) के जरिए, जिसे दुनिया की सबसे गहरी और सबसे लंबी रेलवे सुरंग माना जाता है. इस अद्वितीय टनल को बनाने में पूरे 17 साल लगे और आज यह यूरोप के दो देशों को जोड़ने वाली एक क्रांतिकारी रेल लिंक बन चुकी है.

कहां स्थित है यह अद्भुत रेल टनल?

गोथार्ड बेस टनल स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वतों के नीचे स्थित है. यह नीदरलैंड्स के रोटरडैम और इटली के गेनोआ के बीच का एक महत्वपूर्ण कनेक्शन है. यह टनल यूरोप के उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाला अहम कॉरिडोर बन चुकी है, जो माल और यात्री दोनों के परिवहन में तेजी लाने का काम कर रही है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

2450 मीटर गहराई और 57.1 किमी लंबाई

इस टनल की सबसे खास बात इसकी गहराई और लंबाई है. यह टनल 2450 मीटर यानी करीब 2.5 किलोमीटर नीचे बनाई गई है. इसकी कुल लंबाई 57.1 किलोमीटर है. जिससे यह दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग बन चुकी है. इसने जापान की सेइकान टनल (53.9 किमी) और UK-फ्रांस को जोड़ने वाली चैनल टनल (50.5 किमी) को भी पीछे छोड़ दिया है.

17 साल तक चला निर्माण कार्य

इस टनल के निर्माण में कुल 17 साल का समय लगा. इसमें 2600 इंजीनियर्स, तकनीशियन और मजदूरों ने दिन-रात मेहनत की. इस प्रोजेक्ट पर करीब 1250 करोड़ डॉलर (लगभग 1.04 लाख करोड़ रुपये) की लागत आई. इसके निर्माण में उच्च तकनीक, रॉक कटिंग और पर्यावरणीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया. इस सुरंग को बनाना आधुनिक इंजीनियरिंग का एक अच्छा उदाहरण माना जाता है.

200-250 किमी/घंटा की रफ्तार से गुजरती हैं ट्रेनें

इस टनल से गुजरने वाली ट्रेनों की गति भी कमाल की है. यात्री ट्रेनें 200 से 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं. यह रफ्तार न केवल समय की बचत करती है. बल्कि ट्रैफिक कंजेशन को भी कम करती है. यही वजह है कि अब ज्यूरिख से मिलान का सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा हो जाता है. जबकि पहले इसमें 4 घंटे लगते थे.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

हर दिन गुजरती हैं 260 से ज्यादा ट्रेनें

यह टनल सिर्फ यात्री नहीं, बल्कि मालगाड़ियों के लिए भी उतनी ही अहम है. रोजाना इस टनल से करीब 260 ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में फ्रेट ट्रेनें (मालगाड़ियां) होती हैं. यह टनल माल ढुलाई के खर्च को कम करने, परिवहन में तेजी लाने और सड़क यातायात का दबाव घटाने का काम करती है. इससे न सिर्फ लॉजिस्टिक्स को गति मिली है. बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आई है.

पर्यावरण सुरक्षा में भी है मददगार

गोथार्ड बेस टनल एक इको-फ्रेंडली प्रोजेक्ट भी है. मालगाड़ियों को इस टनल से भेजने के कारण सड़क परिवहन कम हुआ, जिससे प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई है. इससे स्विस आल्प्स के प्राकृतिक सौंदर्य को भी संरक्षित रखने में मदद मिली है. यह टनल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सतत विकास और पर्यावरणीय सुरक्षा दोनों के बीच संतुलन बनाने का एक उदाहरण है.

रेल यात्रा के भविष्य की दिशा में बड़ा कदम

गोथार्ड बेस टनल न केवल एक तकनीकी चमत्कार है. बल्कि यह आने वाले समय में रेल परिवहन की दिशा तय करने वाला प्रोजेक्ट भी है. यह दिखाता है कि कैसे आधुनिक तकनीक और दूरदर्शी सोच के साथ पहाड़ों के नीचे भी तेज और सुरक्षित यात्रा संभव है. इस परियोजना से सीख लेकर कई देश अंडरग्राउंड रेल नेटवर्क के निर्माण पर विचार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े