गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शुरू हुआ सफर, इस दिन से शुरू होगा टोल टैक्स Gorakhpur Link Expressway

Gorakhpur Link Expressway: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगे हैं. शनिवार को जैसे ही इसका लोकार्पण हुआ, वैसे ही लखनऊ जाने वाले वाहन इस नए रूट पर फर्राटा भरते नजर आए. कुछ लोगों ने इस नए एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर सेल्फी लेने का आनंद भी उठाया. 30 जून 2025 से इस मार्ग पर टोल टैक्स वसूली की शुरुआत हो जाएगी.

कैसे वसूला जाएगा टोल टैक्स?

एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के समय कोई टोल नहीं देना होगा. टोल की वसूली उस बिंदु पर की जाएगी जहां वाहन एक्सप्रेसवे से नीचे उतरेगा. टोल की गणना दूरी के आधार पर की जाएगी. इस व्यवस्था के लिए टोल प्लाजा पर एडवांस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए जा रहे हैं जो वाहन की पूरी जानकारी जैसे ही वह प्रवेश करेगा, रजिस्टर कर लेंगे.

FASTag और टोल सिस्टम

जैसे ही वाहन दूसरे टोल बिंदु पर पहुंचेगा, सॉफ्टवेयर उस दूरी के हिसाब से टोल शुल्क FASTag या डिजिटल पेमेंट से काट लेगा. यह प्रणाली स्वचालित और पारदर्शी होगी. इससे यात्रियों को समय की बचत होगी और जाम की स्थिति नहीं बनेगी.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

ऑटो और बाइक से भी वसूला जाएगा टोल

सरकार द्वारा तय किया गया है कि ऑटो और बाइक को एक ही श्रेणी में रखा जाएगा और दोनों से समान टोल वसूला जाएगा. यह कदम कुछ यात्रियों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है क्योंकि आमतौर पर बाइकर्स टोल से मुक्त होते हैं.

टोल प्लाजा की स्थिति और काम की प्रगति

  • हरनही और सिकरीगंज टोल प्लाजा पर काम अभी चल रहा है.
  • बेलघाट के बहादुरपुर में टोल प्लाजा बनकर तैयार है.
  • इन सभी स्थानों पर टोल दरों की जानकारी वाले बोर्ड लगा दिए गए हैं, हालांकि अभी उन पर रेट्स नहीं लिखे गए हैं.

किन रास्तों से एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकते हैं यात्री?

भगवानपुर, हरनही, सिकरीगंज और बेलघाट जैसे स्थानों से होकर यात्री गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकते हैं. ये स्थान स्थानीय गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़कों से जुड़ रहे हैं जिससे एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

कुई बाजार में अधूरी लिंक रोड, निर्माण जारी

सिकरीगंज के पास की लिंक रोड अभी पूरी तरह चालू नहीं हो सकी है. केवल एक ओर से आवाजाही संभव है. इस मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण भी जारी है जो 2-3 महीने में पूरा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

बेलघाट टोल प्लाजा पर पूरी तैयारी

बेलघाट संवाददाता के अनुसार, बहादुरपुर टोल प्लाजा पर बोर्ड लगाए जा चुके हैं. हालांकि टोल दरों की घोषणा बाकी है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल एक ही लेन से वाहनों की आवाजाही हो रही है.

वाहनों की छह श्रेणियां, जानें कौन सी गाड़ी किस श्रेणी में

  • श्रेणी 1: ऑटो और बाइक
  • श्रेणी 2: कार
  • श्रेणी 3: छोटे वाणिज्यिक वाहन
  • श्रेणी 4: बस और बड़े वाणिज्यिक वाहन
  • श्रेणी 5: ट्रालर
  • श्रेणी 6: 16 चक्का या इससे बड़े वाहन

हर श्रेणी के लिए अलग-अलग टोल दरें तय की जाएंगी, जिनकी जानकारी जल्द बोर्ड पर अपडेट की जाएगी.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े