22 कैरेट सोना पहुंचा 93000 के पास, जाने आपके 24 कैरेट सोने की नई कीमत Gold Silver Price

Gold Silver Price : शादी का सीजन आते ही देशभर में सोने-चांदी के गहनों की मांग तेजी से बढ़ गई है। खासकर झारखंड के प्रमुख शहरों—रांची, जमशेदपुर, बोकारो और देवघर—में लोग भारी संख्या में ज्वेलरी खरीद रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी गहने बनवाने या खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ताज़ा रेट चेक करना बेहद ज़रूरी है।

रांची में सोने-चांदी के दाम स्थिर

रांची सर्राफा बाजार में आज भी सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया। 22 कैरेट सोना आज भी ₹93,100 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹97,760 प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं चांदी का रेट ₹1,14,000 प्रति किलो पर स्थिर है।

रांची ज्वेलरी एसोसिएशन की मानें तो पिछले कुछ दिनों से कीमतों में स्थिरता का रुख बना हुआ है, जिससे खरीददारों को भाव घटने या बढ़ने की चिंता कम हो गई है।

यह भी पढ़े:
up e challan payment rules टाइम पर चालान ना भरने वालों पर होगी कार्रवाई, देना पड़ेगा इतना जुर्माना E-challan Payment Rules

बोकारो में भी भाव स्थिर, लेकिन अलग रेट

बोकारो में सोने-चांदी के भाव रांची से कुछ अलग हैं। यहां 22 कैरेट सोना ₹97,500 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹97,200 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी का रेट ₹1,03,000 प्रति किलो है। यानी जो ग्राहक बोकारो में खरीदारी करना चाहते हैं, उन्हें थोड़ा अलग बजट लेकर जाना चाहिए।

जमशेदपुर में सोना ₹91,300 और चांदी ₹1,03,000 किलो

झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में आज 22 कैरेट सोना ₹91,300 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹99,670 प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी भी ₹1,03,000 प्रति किलो बिक रही है। इन भावों में भी पिछले दिन की तुलना में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

देवघर में चांदी महंगी, सोना सबसे सस्ता

देवघर में आज सोने के भाव अन्य शहरों की तुलना में थोड़े कम हैं। 22 कैरेट सोना ₹88,908 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹96,990 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। लेकिन चांदी ₹1,05,730 प्रति किलो पर बिक रही है, जो राज्य में सबसे ज्यादा दर मानी जा रही है।

यह भी पढ़े:
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की हुई मौज, DHBVN ने शुरू की नई तकनीक Power Line Maintenance Machine

गहने खरीदते समय हॉलमार्क देखना जरूरी

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं, तो यह ध्यान रखें कि हॉलमार्क देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क दरअसल सोने की सरकारी गारंटी होता है, जिसे भारत सरकार की संस्था BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) जारी करती है।

हर कैरेट सोने के लिए अलग हॉलमार्क अंक होता है—जैसे 22K, 24K, आदि। ग्राहक को यह सलाह दी जाती है कि गहनों पर अंकित हॉलमार्क नंबर की जांच कर ही खरीदारी करें। इससे गुणवत्ता और शुद्धता की पुष्टि होती है।

स्थिर रेट के बीच खरीददारों को राहत

सोने-चांदी के रेट स्थिर रहने से खरीददारों में भरोसा बना है। लोग बड़े निवेश से पहले रेट के उतार-चढ़ाव से डरते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से झारखंड में लगातार स्थिरता देखने को मिल रही है, जिससे बाजार में खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े:
Chhattisgarh Public Holiday 26,27 और 28 अगस्त की छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर Public Holiday

निवेश और उपहार दोनों के लिए अच्छा समय

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में निवेश करने का यह सही समय हो सकता है, क्योंकि अभी रेट स्थिर हैं और बाजार में कृत्रिम तेजी या मंदी का माहौल नहीं है। इसके अलावा, शादी-ब्याह के मौके पर गहने उपहार में देने की परंपरा को देखते हुए अभी खरीदना बजट के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है।

खरीदने से पहले दुकानदार से बिल लेना न भूलें

सोने या चांदी की खरीदारी करते समय सिर्फ रेट ही नहीं, बल्कि बिल और रसीद लेना भी जरूरी है। इससे भविष्य में किसी विवाद की स्थिति में आप अपना पक्ष मजबूत कर सकते हैं। जेन्युइन ज्वेलर्स से ही खरीदारी करें और किसी भी प्रकार की स्कीम या ऑफर की पूरी जानकारी जरूर लें।

यह भी पढ़े:
Gold And Silver Price 24 August 2025 रविवार सुबह औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, जाने 24 कैरेट सोने की नई कीमत Gold Silver Rate Today

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े