Gold Silver Rate Today: निर्जला एकादशी के अवसर पर अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले 6 जून 2025 के ताजे भाव जरूर जान लें. शुक्रवार को सोने के रेट में कोई बड़ी बढ़त तो नहीं हुई. लेकिन चांदी की कीमत में ₹3,000 प्रति किलो की उछाल देखी गई है.
सोने के ताजा दाम
सराफा बाजार की रिपोर्ट के अनुसार आज 22 कैरेट सोना ₹91,450 प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना ₹99,750 और 18 कैरेट सोना ₹74,830 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेंड कर रहा है.
18 कैरेट गोल्ड के शहरवार दाम:
- दिल्ली: ₹74,500
- मुंबई व कोलकाता: ₹74,380
- इंदौर व भोपाल: ₹74,420
- चेन्नई: ₹74,780
22 कैरेट गोल्ड के रेट
- भोपाल व इंदौर: ₹90,950
- दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹91,050
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹90,900
24 कैरेट गोल्ड के रेट
- भोपाल व इंदौर: ₹99,220
- दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़: ₹99,320
- मुंबई, कोलकाता, केरल, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹99,170
- चेन्नई: ₹99,170
चांदी का रेट 6 जून 2025
आज शुक्रवार को 1 किलो चांदी का भाव ₹1,07,000 पर पहुंच गया है. कल की तुलना में ₹3,000 की तेजी आई है.
- दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद: ₹1,07,000 प्रति किलो
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,17,000 प्रति किलो
- भोपाल व इंदौर: ₹1,07,000 प्रति किलो
कैसे पहचानें सोने की शुद्धता?
सोने की शुद्धता को मापने के लिए BIS हॉलमार्क प्रणाली का उपयोग किया जाता है, जो ISO द्वारा मान्यता प्राप्त है.
- 24 कैरेट सोना: 99.9% शुद्ध, हॉलमार्क – 999
- 23 कैरेट: हॉलमार्क – 958
- 22 कैरेट: 91.6% शुद्ध, हॉलमार्क – 916
- 21 कैरेट: हॉलमार्क – 875
- 18 कैरेट: हॉलमार्क – 750
24 कैरेट सोने से जेवर नहीं बनाए जाते क्योंकि ये बहुत मुलायम होता है. इसलिए बाज़ार में सबसे ज्यादा 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचा जाता है.
क्यों महंगा हुआ सोना-चांदी?
अमेरिका में आर्थिक सुस्ती, नौकरी और सेवा क्षेत्र के कमजोर आंकड़े आने से यह उम्मीद बनी है कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ भारतीय सराफा बाजार पर भी पड़ा है. जिससे सोना और चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है.