Sona Chandi Ka Bhav: गुड फ्राइडे की छुट्टी के चलते आज यानी शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को सोने-चांदी के रेट में कोई नया अपडेट नहीं जारी किया गया है. ऐसे में इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर गुरुवार के भाव को ही आज मान्यता दी जा रही है. गुरुवार को 24 कैरेट सोना (999 शुद्धता) 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा. वहीं 995 शुद्धता वाला सोना 94,530 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
अगर बात करें 22 कैरेट सोने की यानी 916 शुद्धता की, तो इसका भाव 86,938 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं 18 कैरेट सोने का रेट 71,183 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 55,522 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.
चांदी की कीमतें भी स्थिर
गुरुवार को चांदी की कीमत में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया. 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 95,151 रुपये प्रति किलो रही. हालांकि, वायदा बाजार में चांदी की कीमत में गिरावट जरूर दर्ज की गई. लेकिन हाजिर बाजार में रेट लगभग स्थिर रहा.
शहरवार जानिए आज का सोने का भाव
अगर आप किसी खास शहर में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए आज 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव क्या हैं:
शहर का नाम | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 18 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹88,160 | ₹96,180 | ₹72,610 |
मुंबई | ₹88,160 | ₹96,180 | ₹72,140 |
दिल्ली | ₹88,310 | ₹96,330 | ₹72,260 |
कोलकाता | ₹88,160 | ₹96,180 | ₹72,140 |
अहमदाबाद | ₹88,210 | ₹96,230 | ₹72,180 |
जयपुर | ₹88,310 | ₹96,330 | ₹72,260 |
पटना | ₹88,210 | ₹96,230 | ₹72,180 |
लखनऊ | ₹88,310 | ₹96,330 | ₹72,260 |
गाजियाबाद | ₹88,310 | ₹96,330 | ₹72,260 |
नोएडा | ₹88,310 | ₹96,330 | ₹72,260 |
गुरुग्राम | ₹88,310 | ₹96,330 | ₹72,260 |
चंडीगढ़ | ₹88,310 | ₹96,330 | ₹72,260 |
वायदा बाजार में चांदी के भाव आई गिरावट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को मई डिलीवरी वाली चांदी में भारी गिरावट देखी गई. यह 1,177 रुपये या 1.22% गिरकर 95,073 रुपये प्रति किलो पर आ गई. इस कॉन्ट्रैक्ट में कुल 14,998 लॉट का कारोबार हुआ.
विशेषज्ञों का मानना है कि बीते कुछ दिनों में कीमतें अधिक बढ़ने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिससे यह गिरावट आई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.13% गिरकर 32.39 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई.
सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल
गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर से तेजी दर्ज की गई. जून डिलीवरी वाला सोना MCX पर 274 रुपये चढ़कर 95,935 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. हालांकि दिन के अंत तक इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह 95,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो कि अब भी 89 रुपये की बढ़त को दर्शाता है.
इस अनुबंध में कुल 22,403 लॉट का कारोबार हुआ, जो यह दिखाता है कि बाजार में सक्रियता बढ़ रही है. विशेषज्ञों के अनुसार हाजिर बाजार में मांग और निवेशकों की नई खरीदारी ने सोने की कीमतों को समर्थन दिया है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का दिखा दम
न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है. वहां सोने का वायदा भाव 3,371.89 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. हालांकि बाद में यह थोड़ा गिरकर 3,340.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
यह तेजी बताती है कि ग्लोबल मार्केट में भी निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं. खासतौर पर आर्थिक अनिश्चितता और मुद्रास्फीति के समय.
निवेश या खरीदारी से पहले हमेशा करें ताजा भाव की जांच
चूंकि सोने-चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव होता है. इसलिए अगर आप इन धातुओं में निवेश करने की सोच रहे हैं या खरीदारी करने जा रहे हैं, तो लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें. खासकर शादी-ब्याह या त्योहारों के समय जब मांग बढ़ जाती है. तब कीमतों में उतार-चढ़ाव सामान्य बात है.