Gold Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 30 अप्रैल 2025, को सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है. सोना अब भी ₹95,000 प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है. जबकि चांदी की कीमत घटकर ₹96,000 प्रति किलो से ऊपर रह गई है.
24 कैरेट सोना 95689 रुपये प्रति 10 ग्राम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 999 शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना कल के ₹96011 की तुलना में आज गिरकर ₹95689 प्रति 10 ग्राम हो गया है. यानी 322 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.
अन्य कैरेट शुद्धता के रेट में भी गिरावट
आज विभिन्न कैरेट के हिसाब से सोने के भाव कुछ इस प्रकार हैं:
शुद्धता | मंगलवार शाम का रेट | बुधवार सुबह का रेट | कितनी गिरावट |
---|---|---|---|
999 | ₹96011 | ₹95689 | ₹322 |
995 | ₹95627 | ₹95306 | ₹321 |
916 | ₹87946 | ₹87651 | ₹295 |
750 | ₹72008 | ₹71767 | ₹241 |
585 | ₹56166 | ₹55978 | ₹188 |
चांदी में भी दिखा बड़ा बदलाव
आज 999 प्योरिटी वाली चांदी ₹97390 से गिरकर ₹96050 प्रति किलोग्राम हो गई है. यानी 1340 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. निवेशकों के लिए यह राहत की खबर मानी जा सकती है.
मिस्ड कॉल से जानिए गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव
अगर आप बिना इंटरनेट के गोल्ड या सिल्वर का रेट जानना चाहते हैं, तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल दें. 8955664433 पर कॉल करके कुछ ही देर में SMS से ताजा रेट्स मिल जाएंगे.
वेबसाइट पर भी उपलब्ध है रियल टाइम रेट
गोल्ड और चांदी की लेटेस्ट कीमतों के लिए आप ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं. यहां पूरे देश के लिए एक समान रेट जारी किए जाते हैं.
मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से देने होंगे
ध्यान रहे, IBJA द्वारा जारी रेट्स में मेकिंग चार्ज और GST शामिल नहीं होते. जब आप ज्वेलरी बनवाते हैं या सोना-चांदी खरीदते हैं, तो मेकिंग चार्ज के अलावा GST अतिरिक्त रूप से लगाया जाता है.