24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव Sona Chandi Ka Bhav

Sona Chandi Ka Bhav: 2 मई 2025 को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 96011 रुपये से घटकर 94361 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं चांदी का रेट 97390 रुपये से गिरकर 94114 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है. बुधवार को मजदूर दिवस के कारण बाजार बंद रहे इसलिए आज यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद ताजा भाव जारी किए जाएंगे.

विभिन्न कैरेट के सोने के आज के दाम

IBJA के अनुसार 999 से लेकर 585 शुद्धता तक के सोने और चांदी के ताजा रेट नीचे दिए गए हैं. ये भाव प्रति 10 ग्राम (चांदी प्रति किलो) के हिसाब से हैं:

  • सोना 999 शुद्धता: ₹94361
  • सोना 995 शुद्धता: ₹93983
  • सोना 916 शुद्धता (22 कैरेट): ₹86435
  • सोना 750 शुद्धता (18 कैरेट): ₹70771
  • सोना 585 शुद्धता (14 कैरेट): ₹55201
  • चांदी 999 शुद्धता: ₹94114 प्रति किलो

जानिए 22 24 और 18 कैरेट सोने के दाम आपके शहर में

देश के प्रमुख शहरों में आज के दिन 22 कैरेट 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट इस प्रकार हैं:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
शहर का नाम22 कैरेट24 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹89540₹97670₹73260
मुंबई₹89390₹97520₹73140
कोलकाता₹89390₹97520₹73140
चेन्नई₹89390₹97520₹74040
पटना₹89404₹97570₹73180
जयपुर₹89540₹97670₹73260
लखनऊ₹89540₹97670₹73260
नोएडा₹89540₹97670₹73260
अहमदाबाद₹89440₹97570₹73180
बेंगलुरु₹89390₹97520₹73140

सोना 900 रुपये सस्ता चांदी में 4000 रुपये की गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना बुधवार को 900 रुपये गिरकर 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इससे एक दिन पहले इसका भाव 99,450 रुपये था. वहीं 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 900 रुपये की गिरावट के साथ 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. चांदी की कीमत 102000 रुपये प्रति किलो से टूटकर 98000 रुपये हो गई यानी 4000 रुपये की सीधी गिरावट देखी गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर

वैश्विक स्तर पर भी कीमतों में कमजोरी देखी गई है. हाजिर सोना \$43.35 गिरकर \$3,273.90 प्रति औंस और हाजिर चांदी 1.83% टूटकर \$32.33 प्रति औंस रह गई. डॉलर में मजबूती और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता के चलते निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है.

सालभर में सोना 26% महंगा चांदी में भी रिकॉर्ड तेजी

पिछले साल 31 दिसंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 78,950 रुपये थी जो अब 20,500 रुपये की वृद्धि के साथ 94361 रुपये पर पहुंच गई है. यानी सालभर में करीब 26% का इजाफा हुआ है. चांदी की बात करें तो पिछले तीन सप्ताह में इसमें करीब 3,500 रुपये की तेजी आई है. यह हाल ही में 1,02,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी जो अब घटकर 98,000 रुपये पर है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े