Gold-Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली है. सोमवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का रेट ₹95,813 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत ₹97,397 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. आज मंगलवार (25 मई) को सुबह बाजार खुलने तक यही भाव मान्य रहेंगे. दिन में कीमतों में जो भी बदलाव होंगे, IBJA की वेबसाइट पर अपडेट होते रहेंगे.
जानिए किस कैरेट का सोना कितना महंगा है?
IBJA के अनुसार आज के प्रमुख कैरेट के भाव इस प्रकार हैं:
- 999 (24K): ₹95,813 / 10 ग्राम
- 995: ₹95,429 / 10 ग्राम
- 916 (22K): ₹87,765 / 10 ग्राम
- 750 (18K): ₹71,860 / 10 ग्राम
- 585 (14K): ₹56,051 / 10 ग्राम
- Silver 999: ₹97,397 / किलो
शहरवार सोने के दाम
प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K सोने का आज का रेट इस प्रकार है (प्रति 10 ग्राम):
शहर का नाम | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, चंडीगढ़, अहमदाबाद | ₹97,580 | ₹89,460 | ₹73,200 |
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, केरल, अमरावती | ₹97,430 | ₹89,310 | ₹73,080 |
पटना | ₹97,480 | ₹89,360 | ₹73,120 |
गुवाहाटी, भूवनेश्वर | ₹97,430 | ₹89,310 | ₹73,080 |
अयोध्या | ₹97,580 | ₹89,460 | ₹73,200 |
कौन सा कैरेट कितना शुद्ध होता है?
सोने की शुद्धता को उसके कैरेट (Karat) से पहचाना जाता है. यहां देखें कौन सा कैरेट कितना शुद्ध होता है:
- 24 कैरेट: 99.9% शुद्ध
- 23 कैरेट: 95.8% शुद्ध
- 22 कैरेट: 91.6% शुद्ध
- 21 कैरेट: 87.5% शुद्ध
- 18 कैरेट: 75% शुद्ध
- 17 कैरेट: 70.8% शुद्ध
- 14 कैरेट: 58.5% शुद्ध
- 9 कैरेट: 37.5% शुद्ध
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. लेकिन इसकी प्रकृति के कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का सबसे ज्यादा उपयोग होता है.
सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें?
बाजार से सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता, हॉलमार्क, और मौजूदा कैरेट रेट की जांच जरूर करें. साथ ही अपने शहर के भाव और टैक्स जोड़कर अंतिम कीमत का आकलन करें. जिससे खरीदी पारदर्शी हो.