Gold Rate Today: बुधवार 16 अप्रैल 2025 को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार आज सोने का रेट लगभग 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गया है. इस गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना देश के ज्यादातर शहरों में 95,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है.
चांदी के रेट में भी मामूली कमी
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी 100 रुपये की गिरावट देखी गई है. बुधवार को चांदी ₹99,700 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. जो कल के बंद रेट ₹99,800 से थोड़ा कम है. त्योहार और शादी के मौसम में चांदी की यह गिरावट ग्राहकों के लिए एक मौका साबित हो सकती है.
बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट: 22 और 24 कैरेट
शहर का नाम | 22 कैरेट रेट (₹/10g) | 24 कैरेट रेट (₹/10g) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹87,340 | ₹95,320 |
मुंबई | ₹87,190 | ₹95,170 |
चेन्नई | ₹87,190 | ₹95,170 |
कोलकाता | ₹85,190 | ₹95,170 |
जयपुर | ₹87,340 | ₹95,320 |
नोएडा | ₹87,340 | ₹95,320 |
गाजियाबाद | ₹87,340 | ₹95,320 |
लखनऊ | ₹87,340 | ₹95,320 |
बेंगलुरु | ₹87,190 | ₹95,170 |
पटना | ₹87,190 | ₹95,170 |
नोट: उपरोक्त रेट्स में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते.
क्यों गिर रहे हैं सोने के भाव?
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव और टैरिफ (सीमा शुल्क) को लेकर चल रहे संघर्ष का असर सोने की कीमतों पर साफ नजर आ रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में सोना अभी महंगा हो रहा है. लेकिन भारत में इसका असर उलटा पड़ रहा है. जिससे घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है.
सोने का भाव अभी एक निश्चित दायरे में कारोबार कर रहा है.
अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता, ब्याज दरों और विदेशी निवेश के रुझान भी कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं.
क्या 75,000 रुपये तक गिर सकता है सोना?
बाजार के जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक स्तर पर व्यापारिक तनाव नहीं थमता और डॉलर मजबूत होता गया, तो अगले 6 महीनों में सोना ₹75,000 प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है. वहीं अगर टैरिफ वॉर और बढ़ा, तो यह ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम तक भी पहुंच सकता है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति
- ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना $3,224.60 प्रति औंस पर पहुंच गया है.
- डॉलर इंडेक्स में मजबूती और ब्याज दरों की अटकलों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें स्थिर हैं.
- निवेशकों की नजर FOMC और ECB के बयानों पर टिकी हुई है.
कैसे तय होती है भारत में सोने-चांदी की कीमत?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर पर निर्भर करती हैं:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल (COMEX, LBMA के भाव)
- रुपये की डॉलर के मुकाबले स्थिति
- सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स व इम्पोर्ट ड्यूटी
- मांग और आपूर्ति का संतुलन (शादी, त्योहार, निवेश का सीजन)
- स्थानीय ज्वैलर्स और IBJA द्वारा घोषित रेट्स
खरीददारी का अच्छा मौका या इंतजार करें?
अगर आप गहनों की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो यह समय बेहतर हो सकता है. क्योंकि कीमतों में थोड़ी नरमी देखी जा रही है. लेकिन निवेश के लिहाज से कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ा इंतजार कर लेना फायदेमंद हो सकता है. खासकर जब बाजार में और गिरावट की संभावना जताई जा रही हो.
सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर जांचें
- 22 कैरेट सोना: 916 हॉलमार्क
- 24 कैरेट सोना: 999 हॉलमार्क
- 18 कैरेट सोना: 750 हॉलमार्क
हॉलमार्क BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा जारी किया जाता है जो सोने की शुद्धता की गारंटी देता है.