सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जाने 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: शादी का सीजन जारी है और ऐसे में सोने-चांदी की मांग एक बार फिर चरम पर है. उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजारों में 15 जून को सोने के दामों में फिर से उछाल देखा गया है. बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद अब सोने की कीमतें फिर चढ़ाई पर हैं. जिससे खरीदारों और निवेशकों दोनों की नजर बाजार पर टिकी है.

यूपी के बड़े शहरों में क्या हैं सोने के ताजा रेट?

लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,830 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. वहीं 22 कैरेट सोने का रेट ₹93,350 प्रति 10 ग्राम है. अगर आप 18 कैरेट सोने की तलाश में हैं तो उसकी कीमत ₹76,380 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है.

ध्यान दें: सोने के दाम अलग-अलग शहरों और ज्वेलरों के अनुसार थोड़े बहुत भिन्न हो सकते हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

चांदी की कीमतों में भी हलचल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी के बाद फिर से हलचल देखी गई है. उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज चांदी ₹110 प्रति ग्राम और ₹1,10,000 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है. यह रेट स्थानीय बाजारों और अंतरराष्ट्रीय बदलावों पर आधारित होता है.

शादी के सीजन में क्यों हो रही है कीमतों में उथल-पुथल?

वर्तमान में शादी-विवाह का मौसम चल रहा है, जिस वजह से सोने और चांदी की मांग में जबरदस्त इजाफा हो रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिमांड और सप्लाई के बीच असंतुलन के कारण दामों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है.

इसके अलावा वैश्विक कारण, जैसे कि ट्रेड वॉर, डॉलर की स्थिति, विदेशी बाजारों की चाल भी घरेलू बाजारों पर असर डालते हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

घरेलू और वायदा बाजार में अंतर

एक तरफ घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतों में हाल ही में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. जिससे ग्राहकों को राहत महसूस हुई. वहीं दूसरी ओर वायदा बाजार यानी फ्यूचर ट्रेडिंग में कीमतें तेजी से ऊपर गई हैं. जिससे निवेशकों को लॉन्ग टर्म मुनाफे की उम्मीद है.

क्या निवेश का यह सही समय है?

अगर आप सोने-चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय मिश्रित संकेत दे रहा है. जानकारों के अनुसार दामों में उतार-चढ़ाव अभी कुछ समय तक और जारी रह सकता है. ऐसे में यदि आप लंबी अवधि के निवेशक हैं तो यह अच्छा समय हो सकता है. लेकिन यदि आप तुरंत लाभ की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार बेहतर हो सकता है.

क्यों होती है कीमतों में इतनी तेजी और गिरावट?

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी और गिरावट के पीछे कई कारण होते हैं:

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे सोने की कीमतें
  • डॉलर की मजबूती या कमजोरी
  • क्रूड ऑयल की कीमतें
  • डिमांड और सप्लाई की स्थिति
  • सरकारी आयात शुल्क और नीतियां

उपभोक्ताओं के लिए सलाह

  • चांदी के बर्तनों में निवेश करने से पहले वजन और शुद्धता की जांच जरूर करें.
  • सोने की खरीदारी करने से पहले कई ज्वेलरी शॉप्स में रेट की तुलना करें.
  • हमेशा हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें.
  • छोटे निवेश के लिए सोने के सिक्के या डिजिटल गोल्ड का भी विकल्प देखें.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े