Sona Chandi Ka Bhav: अगर आप मई महीने में सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले आज यानी 9 मई 2025 के लेटेस्ट रेट जरूर जान लें. आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं.
सोने की कीमत में 1250 रुपये की गिरावट
आज सोना 1250 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. गिरावट के बाद भी सोना 98 हजार के करीब और चांदी 99 हजार के पार ट्रेंड कर रही है.
आज के प्रमुख रेट: 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोना
- 22 कैरेट सोना: ₹90,300 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹98,500 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹73,890 प्रति 10 ग्राम
शहरवार 18 कैरेट सोने का भाव
- दिल्ली: ₹73,890
- मुंबई और कोलकाता: ₹73,760
- भोपाल और इंदौर: ₹73,800
- चेन्नई: ₹74,350
शहरवार 22 कैरेट सोने का भाव
- दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹90,300
- भोपाल, इंदौर: ₹90,200
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल: ₹90,150
शहरवार 24 कैरेट सोने का भाव
- दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर: ₹98,500
- भोपाल, इंदौर: ₹98,400
- चेन्नई, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरु, मुंबई: ₹98,350
आज की चांदी की कीमतें
- दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद: ₹99,000 प्रति किलोग्राम
- भोपाल और इंदौर: ₹99,000 प्रति किलोग्राम
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,11,000 प्रति किलोग्राम
सोने की शुद्धता कैसे जांचें?
भारत में सोने की शुद्धता को हॉलमार्क से पहचाना जाता है, जिसे BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा प्रमाणित किया जाता है.
- 24 कैरेट सोना: 99.9% शुद्ध, लेकिन इससे गहने नहीं बनते.
- 22 कैरेट सोना: 91.6% शुद्ध, इसमें तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर गहने बनाए जाते हैं.
- हॉलमार्किंग संकेत:
- 24 कैरेट – 999
- 22 कैरेट – 916
- 21 कैरेट – 875
- 18 कैरेट – 750
हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना, ताकि उसकी प्योरिटी और गुणवत्ता पर संदेह न रहे.