Sona Chandi Ka Bhav: अगर आप आज रविवार, 8 जून को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में जाने से पहले ताज़ा दाम जरूर जान लें. देशभर के प्रमुख सराफा बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमतों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है. लेकिन कई शहरों में रेट मामूली अंतर के साथ बदल गए हैं.
आज सोने और चांदी की प्रमुख दरें
8 जून 2025 को 24 कैरेट सोना 98,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 1 किलो चांदी का दाम 1,07,000 रुपये दर्ज किया गया है. 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की दरें भी स्थिर बनी हुई हैं. नीचे देखें अलग-अलग शहरों के ताज़ा रेट:
18 कैरेट सोने के दाम
- दिल्ली सराफा बाजार: ₹73,600 प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता और मुंबई: ₹73,480 प्रति 10 ग्राम
- इंदौर और भोपाल: ₹73,520 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई बाजार: ₹73,850 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना आमतौर पर गहनों में इस्तेमाल होता है. जिसमें अन्य धातुओं की भी कुछ मात्रा होती है. जिससे इसकी मजबूती बढ़ जाती है.
22 कैरेट सोने की कीमत
- भोपाल और इंदौर: ₹89,850 प्रति 10 ग्राम
- जयपुर, लखनऊ, दिल्ली: ₹89,950 प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹89,800 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला प्योरिटी ग्रेड है, जो गहनों के लिए अच्छा माना जाता है.
24 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट
- भोपाल और इंदौर: ₹98,020 प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹98,120 प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, बैंगलुरु, मुंबई: ₹97,970 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹97,970 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है. लेकिन इसका उपयोग गहनों में नहीं किया जाता. क्योंकि यह बहुत नरम होता है.
चांदी की कीमतें
- दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, अहमदाबाद: ₹1,07,000
- भोपाल और इंदौर: ₹1,07,000
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,18,000
चांदी की कीमतों में शहरवार अंतर देखा जा सकता है. खासकर दक्षिण भारत के बाजारों में जहां दरें अन्य शहरों से अधिक हैं.
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
सोने की शुद्धता की जांच करने का सबसे विश्वसनीय तरीका हॉलमार्क (Hallmark) होता है.
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा यह प्रणाली प्रमाणित होती है.
- 24 कैरेट सोना: 99.9% शुद्ध, इस पर “999” अंकित होता है
- 23 कैरेट: 95.8% शुद्ध, अंकित “958”
- 22 कैरेट: 91.6% शुद्ध, अंकित “916”
- 21 कैरेट: 87.5% शुद्ध, अंकित “875”
- 18 कैरेट: 75% शुद्ध, अंकित “750”
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जाते. इसकी जगह 22 या 18 कैरेट सोने का उपयोग गहनों के निर्माण में किया जाता है.
क्यों जरूरी है हॉलमार्क देखना?
हॉलमार्क यह सुनिश्चित करता है कि आपको बेचा जा रहा सोना उसी कैरेट का है, जैसा बताया जा रहा है. अगर सोने पर हॉलमार्क अंकित नहीं है, तो उसकी शुद्धता पर संदेह हो सकता है. बिना हॉलमार्क वाले सोने की रीसैल वैल्यू भी कम हो जाती है.
24 कैरेट सोने के सिक्के मिलते हैं, गहने नहीं
24 कैरेट गोल्ड का उपयोग अक्सर सिक्कों या गोल्ड बार बनाने में होता है. गहनों में इसका उपयोग संभव नहीं होता. क्योंकि यह बहुत कोमल होता है और आसानी से मुड़ सकता है. इसलिए अधिकतर गहनों के लिए 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना इस्तेमाल किया जाता है.