सोमवार को सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव Gold Rate Today

Gold Rate Today: सोमवार 2 जून 2025 को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. पिछले शुक्रवार की तुलना में आज सोना 300 रुपये तक महंगा हो गया. 24 कैरेट सोने का रेट ₹97,700 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹89,600 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल देखने को मिला.

भू-राजनीतिक तनाव बना कीमत बढ़ने की वजह

सोने की कीमतों में तेजी की बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव मानी जा रही है. निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीद बढ़ा दी है. इसके साथ ही डॉलर में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग बढ़ने से सोने की चमक और तेज हो गई है.

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

भारतीय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोना 0.4% बढ़कर ₹96,260 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत भी 0.34% की बढ़त के साथ ₹97,345 प्रति किलोग्राम रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का भाव 0.5% चढ़कर \$3,305.85 प्रति औंस हो गया.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

आपके शहर में कितना महंगा हुआ सोना?

सोमवार को देश के लगभग सभी बड़े शहरों में सोने के रेट में 300 रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई. दिल्ली, जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में 22 कैरेट सोना ₹89,650 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹97,790 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और पटना जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना ₹89,500 और 24 कैरेट सोना ₹97,640 प्रति 10 ग्राम रहा.

देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट गोल्ड रेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली89,65097,790
चेन्नई89,50097,640
मुंबई89,50097,640
कोलकाता89,50097,640
जयपुर89,65097,790
नोएडा89,65097,790
गाजियाबाद89,65097,790
लखनऊ89,65097,790
बंगलुरु89,50097,640
पटना89,50097,640

चांदी की कीमतों में भी उछाल

आज सोमवार को चांदी की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई. पिछले कारोबारी दिन की तुलना में यह 100 रुपये महंगी हुई है. विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की तरह चांदी में भी निवेशक रुचि दिखा रहे हैं. जिससे इसकी कीमतों में इजाफा हो रहा है.

सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत
  • रुपये की स्थिति डॉलर के मुकाबले
  • सरकारी टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी
  • लोकल डिमांड, खासकर त्योहारों और शादी के सीजन में

इसके अलावा निवेशक जब बाजार में अनिश्चितता महसूस करते हैं, तो वे सोने की ओर रुख करते हैं. जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं.

22 और 24 कैरेट में क्या है अंतर?

  • 22 कैरेट सोना जिसमें कुछ मिश्र धातु होती हैं. गहनों के निर्माण के लिए उपयुक्त माना जाता है.
  • इसलिए दोनों कैरेट के रेट अलग-अलग होते हैं और प्रयुक्तता के अनुसार लोग इन्हें खरीदते हैं.
  • 24 कैरेट सोना शुद्धतम होता है और आमतौर पर निवेश के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े