Gold-Silver Price Today: आज शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है. देश के ज़्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोना ₹97,700 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. वहीं चांदी की कीमत ₹99,900 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुकी है.
विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रही टैरिफ वार (व्यापारिक तनाव) ने वैश्विक बाजार में अस्थिरता पैदा की है. जिसका सीधा असर भारत में सोने-चांदी के रेट्स पर पड़ा है.
प्रमुख शहरों में 18 अप्रैल को सोने के रेट
शहर का नाम | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
---|---|---|
दिल्ली | ₹89,600 | ₹97,730 |
मुंबई | ₹89,450 | ₹97,580 |
चेन्नई | ₹89,450 | ₹97,580 |
कोलकाता | ₹89,450 | ₹97,580 |
जयपुर | ₹89,600 | ₹97,730 |
लखनऊ | ₹89,600 | ₹97,730 |
गाजियाबाद | ₹89,600 | ₹97,730 |
नोएडा | ₹89,600 | ₹97,730 |
पटना | ₹89,450 | ₹97,580 |
बेंगलुरु | ₹89,450 | ₹97,580 |
चांदी की कीमतों में भी तेजी
18 अप्रैल को चांदी का भाव ₹99,900 प्रति किलो पर पहुंच गया है. हालांकि बीते दिन की तुलना में इसमें ₹100 की मामूली गिरावट देखने को मिली है. लेकिन फिर भी यह अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर बना हुआ है.
चांदी की कीमतों में यह बढ़ोतरी भी वैश्विक मांग, आर्थिक अस्थिरता और निवेशकों की खरीदारी के कारण देखी जा रही है.
सोने की कीमत में उछाल के पीछे क्या है वजह?
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता, विशेषकर अमेरिका-चीन टैरिफ विवाद, वैश्विक मंदी की आशंका, डॉलर की कमजोरी और निवेशकों की सोने में सुरक्षित निवेश की प्रवृत्ति के चलते सोने की मांग बढ़ गई है. भारत में भी इस असर के कारण सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर यही हालात जारी रहे तो आने वाले महीनों में सोना ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है.
भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं:
- अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम
- रुपए और डॉलर की विनिमय दर
- सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी और GST
- त्योहारों, शादी-ब्याह के मौसम में मांग का बढ़ना
चूंकि भारत में सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं बल्कि संस्कृति और परंपरा का हिस्सा भी है. इसलिए हर हलचल का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ता है.
22 और 24 कैरेट सोने में क्या फर्क होता है?
कैरेट | शुद्धता (%) | उपयोग |
---|---|---|
24 कैरेट | 99.9% | शुद्ध सोना, लेकिन आभूषण नहीं बनते |
22 कैरेट | लगभग 91% | आभूषण निर्माण में सबसे अधिक उपयोग |
24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है. लेकिन इसकी कोमलता के कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते. जबकि 22 कैरेट सोने में कुछ अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाई जाती हैं. जिससे यह मजबूत हो जाता है और आभूषण बनाए जाते हैं.
हॉलमार्क से कैसे पहचानें शुद्ध सोना?
भारत में सोने की शुद्धता का प्रमाण BIS हॉलमार्क (Bureau of Indian Standards) होता है. हर कैरेट के अनुसार हॉलमार्किंग इस प्रकार होती है:
- 24 कैरेट – 999
- 23 कैरेट – 958
- 22 कैरेट – 916
- 21 कैरेट – 875
- 18 कैरेट – 750
सोना खरीदते वक्त ग्राहक को हॉलमार्क का निशान जरूर देखना चाहिए. यह सरकारी गारंटी होती है कि सोना शुद्ध है और मानक के अनुसार है.
मिस्ड कॉल से जानें आज का गोल्ड रेट
अगर आप घर बैठे-बैठे सोने की कीमत जानना चाहते हैं, तो सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर भी रेट पता कर सकते हैं:
8955664433 पर मिस्ड कॉल दें, और कुछ ही पलों में आपके मोबाइल पर SMS के जरिए 22 कैरेट और 18 कैरेट ज्वेलरी के रिटेल रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा आप ibja.co या ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं.