24K सोने की कीमतों में आई गिरावट, जाने सोने-चांदी की नई कीमतें Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: जून का दूसरा हफ्ता सोने-चांदी के खरीदारों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. आज मंगलवार 17 जून 2025 को जहां सोने की कीमत में ₹1140 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं चांदी ₹100 प्रति किलो महंगी हो गई है. इसके बावजूद दोनों धातुओं के रेट ₹1 लाख के पार ट्रेंड कर रहे हैं. जिससे निवेशकों और ग्राहकों में हलचल मच गई है.

आज का 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का रेट

सराफा बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत: ₹1,00,520 (दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़), ₹1,00,370 (हैदराबाद, केरल, मुंबई, चेन्नई). 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,150 (दिल्ली, जयपुर, लखनऊ), ₹92,000 (हैदराबाद, मुंबई, केरल, कोलकाता). 18 कैरेट सोने की कीमत: ₹75,400 (दिल्ली), ₹75,280 (मुंबई, कोलकाता), ₹75,750 (चेन्नई). भोपाल और इंदौर में 22 कैरेट का रेट ₹92,050 और 24 कैरेट का ₹1,00,420 है.

चांदी का ताजा रेट

1 किलो चांदी की कीमत (Silver Rate Today) में आज हल्का उछाल देखा गया:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ में ₹1,10,000
  • चेन्नई, हैदराबाद, केरल में ₹1,20,000
  • भोपाल, इंदौर में ₹1,10,000

इस उछाल के पीछे घरेलू औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजारों में तेजी एक बड़ा कारण माना जा रहा है.

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?

सोने की प्योरिटी जांचने के लिए हॉलमार्क सबसे विश्वसनीय तरीका है. ISO (Indian Standard Organization) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सोने की शुद्धता इस प्रकार होती है:

  • 24 कैरेट सोना – 99.9% शुद्ध (हॉलमार्क 999)
  • 23 कैरेट – 95.8% (हॉलमार्क 958)
  • 22 कैरेट – 91.6% (हॉलमार्क 916)
  • 21 कैरेट – 87.5% (हॉलमार्क 875)
  • 18 कैरेट – 75% (हॉलमार्क 750)

24 कैरेट सोने में कोई मिलावट नहीं होती. यह केवल सिक्कों और बिस्किट के रूप में उपलब्ध होता है. आभूषण बनाने के लिए सामान्यतः 22 या 18 कैरेट का उपयोग किया जाता है. जिसमें थोड़ी मात्रा में अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाई जाती हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

सोना खरीदते समय बरतें ये सावधानियां

  • ऑनलाइन सोना खरीदते समय विश्वसनीय ब्रांड या वेबसाइट का ही चयन करें.
  • हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही खरीदें.
  • बिल जरूर लें, जिसमें वजन, कैरेट और मेकिंग चार्ज साफ दर्ज हो.
  • सोने की रेट लिस्ट और टैक्स की जानकारी पहले से ले लें.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े