तीसरे दिन भी सस्ता हुआ सोना, जाने 10 जून को सोने चांदी का ताजा भाव Gold Rate Today

Gold Rate Today: मंगलवार 10 जून 2025 को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. जबकि चांदी की कीमतें ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव करीब 450 रुपये तक घटकर 97,500 रुपये के आसपास पहुंच गया है. दूसरी ओर चांदी 1,08,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो निवेशकों के लिए एक नया संकेत बनकर उभरी है.

सोने के भाव में गिरावट से बाजार में हलचल

मंगलवार को सोने के भाव में 450 रुपये तक की गिरावट देखी गई. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर और पटना जैसे प्रमुख शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में कमी दर्ज की गई. यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई सुस्ती और डॉलर की मजबूती के कारण मानी जा रही है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर का नाम22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली89,60097,730
मुंबई89,45097,580
चेन्नई89,45097,580
कोलकाता89,45097,580
जयपुर89,60097,730
नोएडा89,60097,730
गाजियाबाद89,60097,730
लखनऊ89,60097,730
बंगलुरु89,45097,580
पटना89,45097,580

चांदी मे 2000 रुपये की तेजी

जहां सोने में गिरावट है, वहीं चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. मंगलवार को चांदी 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो एक दिन में लगभग 2,000 रुपये की तेजी को दर्शाता है. इस तेजी के पीछे मुख्य वजह उद्योगों से बढ़ती मांग और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेत हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

क्यों घटती-बढ़ती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमतें कई वैश्विक और स्थानीय कारकों से प्रभावित होती हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल
  • डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट
  • सरकारी टैक्स और ड्यूटी
  • आयात शुल्क और घरेलू मांग
  • शादी और त्योहारों के मौसम में खरीदारी में इजाफा

भारत में सोना केवल निवेश नहीं. बल्कि सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व भी रखता है. यही वजह है कि भाव में हल्की गिरावट भी बाजार में हलचल पैदा कर देती है.

क्या यह सही समय है सोना-चांदी खरीदने का?

विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में गिरावट और चांदी में तेजी के इस दौर में निवेशकों के पास बाजार में उतरने का अच्छा मौका हो सकता है. अगर आप दीर्घकालिक निवेश के इच्छुक हैं, तो चांदी फिलहाल अच्छा विकल्प मानी जा रही है. वहीं सोने की गिरती कीमतें भी खरीदारी को आकर्षक बना सकती हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

IBJA से तय होते हैं स्टैंडर्ड भाव

भारत में सोने-चांदी के स्टैंडर्ड भाव को इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा तय किया जाता है. ये भाव ट्रेडिंग, टैक्सेशन और डीलर्स के लेन-देन के लिए मान्य होते हैं. स्थानीय बाजार में भाव थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है. लेकिन रुझान इन्हीं आंकड़ों पर आधारित होता है.

सोना-चांदी की खरीदारी में रखें इन बातों का ध्यान

  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें
  • बिल और कैश मेमो अवश्य लें
  • ऑनलाइन तुलना कर सही रेट पर खरीदारी करें
  • नकद भुगतान के बजाय डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दें
  • मौसम और मांग का विश्लेषण कर निर्णय लें

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े