दोपहर को औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, जाने 24 कैरेट सोने की नई कीमत Gold Rate Today

Gold Rate Today: शुक्रवार 6 जून 2025 को भारत के सोने और चांदी के भाव में तेज़ी दर्ज की गई है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब आज ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट पर महत्वपूर्ण फैसला लिया जाना है. वैश्विक आर्थिक संकेतों के चलते सोने की कीमतों में लगातार बढ़त दर्ज हो रही है. जिसका असर भारत के बाजारों में भी देखा जा रहा है.

RBI के फैसले से पहले सोना ₹1 लाख के करीब

बुधवार को GST सहित 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,000 तक पहुंच गई थी. हालांकि दिन के अंत में इसमें कुछ गिरावट आई. लेकिन 6 जून को फिर से सोने के रेट में 500 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई. इस समय देश के कई प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोना ₹91,300 से ऊपर और 24 कैरेट सोना ₹99,700 के आसपास बिक रहा है.

अमेरिका की कमजोर आर्थिक स्थिति ने बढ़ाया सोने का ग्लोबल भाव

अमेरिका में सर्विस सेक्टर में गिरावट और नौकरी के आंकड़ों में कमजोरी से यह संकेत मिला है कि फेडरल रिजर्व इस साल दो बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. इससे गोल्ड की वैश्विक मांग बढ़ी और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज़ी आई. भारत में भी इसका सीधा असर देखा गया.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

6 जून को शहरों में सोने की कीमतें (22 और 24 कैरेट)

शहर का नाम22 कैरेट रेट (₹/10g)24 कैरेट रेट (₹/10g)
दिल्ली91,46099,760
मुंबई91,31099,610
चेन्नई91,31099,610
कोलकाता90,91099,180
जयपुर91,46099,760
लखनऊ91,46099,760
नोएडा91,46099,760
गाजियाबाद91,46099,760
बंगलुरु91,31099,610
पटना91,31099,610

चांदी के रेट में भी बड़ा उछाल

चांदी की कीमत भी आज ₹2,000 प्रति किलोग्राम की बढ़त के साथ दर्ज हुई.
6 जून को चांदी का भाव ₹1,04,100/किग्रा तक पहुंच गया है, जो 5 जून को ₹1,02,100/किग्रा था.

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने के दाम कई बातों पर निर्भर करते हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय मार्केट की स्थिति
  • डॉलर और रुपये की विनिमय दर
  • सरकारी टैक्स और आयात शुल्क
  • सीजनल डिमांड (शादी/त्योहार)

गौरतलब है कि भारत में सोना सिर्फ निवेश का माध्यम नहीं. बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से भी गहराई से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े