24K सोने की कीमतों में आई गिरावट, जाने सोने-चांदी की नई कीमतें Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: जून का आखिरी रविवार (29 जून 2025) सोने और चांदी के निवेशकों और खरीदारों के लिए खास खबर लेकर आया है। सोने के दाम ₹97,000 से ऊपर और चांदी ₹1 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई है। यदि आप जुलाई महीने से पहले गहनों या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस रिपोर्ट में हम आपको सभी प्रमुख शहरों के लेटेस्ट भाव कैरेट के अनुसार दरें और सोने की शुद्धता पहचानने के तरीके विस्तार से बता रहे हैं।

सोना 29 जून को ₹97,570 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

रविवार 29 जून 2025 को 24 कैरेट सोना ₹97,570 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट ₹89,450 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73,190 है।

आज 18 कैरेट सोने की कीमत

  • दिल्ली: ₹73,190
  • कोलकाता और मुंबई: ₹73,070
  • इंदौर और भोपाल: ₹73,110
  • चेन्नई: ₹73,600

18 कैरेट सोना, आभूषणों में सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला विकल्प है क्योंकि यह सस्ता और टिकाऊ होता है।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

22 कैरेट सोने की कीमतें

  • भोपाल और इंदौर: ₹89,350
  • जयपुर, लखनऊ, दिल्ली: ₹89,450
  • हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹89,300

22 कैरेट सोना लगभग 91.6% शुद्ध होता है और यह गहनों के निर्माण में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है।

24 कैरेट सोने के दाम

  • भोपाल और इंदौर: ₹97,470
  • दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹97,570
  • हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु, मुंबई: ₹97,420
  • चेन्नई: ₹97,420

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध रूप (99.9%) होता है और सिक्कों या निवेश के लिए ही उपयोग किया जाता है।

जानें शहर अनुसार चांदी का रेट

आज चांदी की कीमत भी तेजी से उछली है।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई: ₹1,07,800 प्रति किलो
  • चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,17,800 प्रति किलो
  • भोपाल और इंदौर: ₹1,07,800 प्रति किलो

Silver Price Today का यह आंकड़ा बताता है कि चांदी भी निवेश और गहनों के लिहाज़ से आकर्षक बनी हुई है।

कैसे पता करें सोने की शुद्धता?

सोने की शुद्धता की जांच हॉलमार्किंग के जरिए की जाती है। यह प्रमाणित करता है कि आपको कितना खरा सोना मिल रहा है।

कैरेटशुद्धताहॉलमार्क संख्या
24K99.9%999
23K95.8%958
22K91.6%916
21K87.5%875
18K75.0%750

24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है। लेकिन यह बहुत मुलायम होने के कारण ज्वेलरी के लिए उपयुक्त नहीं होता। इसलिए आमतौर पर बाजार में 18, 20 और 22 कैरेट के गहने मिलते हैं।

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

हॉलमार्क के बिना न खरीदें सोना

भारत सरकार की ओर से BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा मान्यता प्राप्त हॉलमार्किंग सिस्टम लागू किया गया है। इससे आप जान सकते हैं कि:

  • सोना कितने कैरेट का है
  • इसकी निर्माण इकाई और वर्ष कौन सा है
  • सरकारी प्रमाणीकरण नंबर क्या है

इसलिए किसी भी गहने की खरीद से पहले हॉलमार्क ज़रूर जांचें।

सोना-चांदी निवेश से पहले ये बातें जानें

  • चांदी की बाजार में मांग तेजी से बढ़ रही है। जिससे यह भी अच्छा निवेश विकल्प बनती जा रही है।
  • कीमतें लगातार बदलती रहती हैं, इसलिए रियल-टाइम रेट्स पर नजर रखें।
  • हॉलमार्क वाले गहनों की ही खरीद करें। जिससे भविष्य में बिक्री या पुनः मूल्यांकन में आसानी हो।
  • डिजिटल गोल्ड, ETF और गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्प भी आज के समय में सुविधाजनक निवेश माध्यम बन चुके हैं।

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े