Gold Silver Price Today: अगर आप आज रविवार को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाज़ार जाने से पहले 22 जून 2025 के लेटेस्ट रेट्स जरूर जान लें. आज के दिन सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है. देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,00,900 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं 1 किलो चांदी की कीमत ₹1,10,000 तक दर्ज की गई है.
आज 18 कैरेट सोने का रेट
18 कैरेट सोना, जिसे आमतौर पर रोज़ाना इस्तेमाल के जेवरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, आज निम्न रेट पर ट्रेंड कर रहा है:
- दिल्ली: ₹75,690 /- प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता और मुंबई: ₹75,560 /- प्रति 10 ग्राम
- इंदौर और भोपाल: ₹75,600 /- प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹76,000 /- प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का आज का भाव
22 कैरेट सोना, जो आमतौर पर शुद्धता के लिहाज से आभूषणों के लिए पसंदीदा होता है, आज इस प्रकार है:
- भोपाल और इंदौर: ₹92,400 /- प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹92,500 /- प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹92,350 /- प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का ताजा भाव
24 कैरेट गोल्ड, जो सबसे ज्यादा शुद्धता वाला होता है, आज इन दरों पर बिक रहा है:
- भोपाल और इंदौर: ₹1,00,800 /- प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,00,900 /- प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू, मुंबई, चेन्नई: ₹1,00,750 /- प्रति 10 ग्राम
आज चांदी का ताजा रेट
1 किलो चांदी के आज के भाव शहरवार इस प्रकार हैं:
- जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली: ₹1,10,000 /-
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,20,000 /-
- भोपाल और इंदौर: ₹1,10,000 /-
सोना खरा है या नहीं? ऐसे पहचानें असली सोना
अगर आप सोना खरीद रहे हैं, तो उसकी प्योरिटी (शुद्धता) जांचना जरूरी है. हॉलमार्क से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि सोना असली है या नहीं.
| कैरेट | शुद्धता | हॉलमार्क नंबर |
|---|---|---|
| 24K | 99.9% | 999 |
| 23K | 95.8% | 958 |
| 22K | 91.6% | 916 |
| 21K | 87.5% | 875 |
| 18K | 75.0% | 750 |
- 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जाते, केवल सिक्के या बिस्किट मिलते हैं.
- 22 कैरेट गोल्ड जिसमें 91.6% शुद्धता होती है. आभूषणों के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त होता है.
- 22 कैरेट में लगभग 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, या जिंक मिलाई जाती हैं.
सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- बाजार भाव की तुलना करके ही खरीदारी करें.
- हॉलमार्क नंबर जरूर जांचें.
- बिल लें और उसमें कैरेट व वजन साफ़ लिखा होना चाहिए.
- अत्यधिक सस्ते रेट पर मिलने वाला सोना नकली भी हो सकता है.