Gold Silver Price Today: रविवार 15 जून 2025 को फादर्स डे के मौके पर अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आज बाजार में सोने और चांदी की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. देशभर के प्रमुख सराफा बाजारों से मिली जानकारी के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड ₹1,01,830 प्रति 10 ग्राम के पार ट्रेंड कर रहा है. जबकि चांदी ने भी ₹1,20,000 प्रति किलो का आंकड़ा छू लिया है.
18 कैरेट सोने के ताजा दाम
18 कैरेट सोने की कीमत आज विभिन्न शहरों में कुछ इस प्रकार है:
- दिल्ली: ₹76,380 / 10 ग्राम
- कोलकाता और मुंबई: ₹76,260 / 10 ग्राम
- इंदौर और भोपाल: ₹76,300 / 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹76,700 / 10 ग्राम
18 कैरेट सोना आमतौर पर ज्वेलरी में सबसे अधिक इस्तेमाल होता है. क्योंकि इसमें मजबूती और चमक का संतुलन होता है.
22 कैरेट सोने की कीमत
22 कैरेट गोल्ड, जो सबसे ज्यादा आभूषणों में प्रयोग किया जाता है. आज देशभर में कुछ इस तरह से ट्रेंड कर रहा है:
- भोपाल और इंदौर: ₹93,250 / 10 ग्राम
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹93,350 / 10 ग्राम
- हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई: ₹93,200 / 10 ग्राम
22 कैरेट में लगभग 91.6% शुद्ध सोना होता है और बाकी धातुएं जैसे तांबा या चांदी मिलाई जाती हैं.
24 कैरेट सोने की ताज़ा कीमत
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. हालांकि इससे ज्वेलरी नहीं बनती. इसके दाम आज इस प्रकार हैं:
- भोपाल और इंदौर: ₹1,01,730 / 10 ग्राम
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,01,830 / 10 ग्राम
- मुंबई, हैदराबाद, बैंगलोर, कोलकाता: ₹1,01,680 / 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹1,01,680 / 10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड में 99.9% शुद्धता होती है और यह आमतौर पर सिक्कों और निवेश के लिए उपयोग होता है.
चांदी के भाव में भी जबरदस्त उछाल
1 किलो चांदी के आज के दाम इस प्रकार हैं:
- जयपुर, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली: ₹1,10,000 / किलो
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,20,000 / किलो
- भोपाल और इंदौर: ₹1,10,000 / किलो
त्योहारी सीजन और फादर्स डे के कारण चांदी के रेट में अचानक तेजी देखने को मिली है.
सोना खरीदने से पहले कैसे पहचानें शुद्धता?
हॉलमार्किंग के माध्यम से ही शुद्धता की सही पहचान संभव है. ISO (Indian Standards Organization) द्वारा तय मानकों के अनुसार:
- 24 कैरेट: 99.9% शुद्ध – मार्किंग 999
- 23 कैरेट: मार्किंग 958
- 22 कैरेट: 91.6% शुद्ध – मार्किंग 916
- 21 कैरेट: मार्किंग 875
- 18 कैरेट: 75% शुद्ध – मार्किंग 750
24 कैरेट सोने से आमतौर पर आभूषण नहीं बनाए जाते. क्योंकि यह बेहद मुलायम होता है. इसलिए 22, 20 और 18 कैरेट के गहने ज्यादा चलते हैं.
क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ी है.
- डॉलर की तुलना में रुपए में गिरावट आने से इंपोर्ट महंगा हो गया है.
- फादर्स डे, शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन की डिमांड कीमतों को ऊपर खींच रही है.
- निवेश के रूप में सोने की विश्वसनीयता भी एक कारण है.
खरीदारी से पहले क्या रखें ध्यान?
- जवेलरी की वेट और मेकिंग चार्ज की जांच जरूर करें.
- केवल हॉलमार्क वाले गहनों की खरीदारी करें.
- तुलना करके ही सोना खरीदें, हर शहर में कीमतों में अंतर होता है.
- बिल जरूर लें, ताकि बाद में रिफंड या एक्सचेंज में कोई दिक्कत न हो.