शनिवार सुबह धड़ाम से गिरा सोने का भाव, खरीदारी करने वालों की लगी लाइन Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के बाजार में इन दिनों जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. शादी के सीजन में निवेश की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय बेहद खास है. 14 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में फिर से उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. कुछ शहरों में कीमतों में गिरावट, तो कुछ में मामूली तेजी देखी गई है.

उत्तर प्रदेश के शहरों में सोने के ताजा रेट

लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, वाराणसी, नोएडा, मेरठ, अयोध्या और गाजियाबाद जैसे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,560 प्रति 10 ग्राम तक दर्ज की गई. वहीं 22 कैरेट सोना ₹93,110 प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है. अगर आप 18 कैरेट सोना खरीदना चाहते हैं, तो आज की दर पर इसकी कीमत ₹76,190 प्रति 10 ग्राम है. चांदी की बात करें तो आज इसका भाव ₹110.10 प्रति ग्राम और ₹1,10,100 प्रति किलोग्राम रहा.

नोट: सोने-चांदी के ये रेट स्थानीय बाजार और ज्वेलर के अनुसार बदल सकते हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दामों में उतार-चढ़ाव?

जानकारों का कहना है कि वैश्विक व्यापारिक तनाव (Trade War), डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय निवेश धाराओं के प्रभाव से सोने की कीमतों में उथल-पुथल बनी हुई है. घरेलू बाजार में हाल ही में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली. वहीं दूसरी ओर वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें फिर से तेज होती नजर आ रही हैं.

शादी के सीजन में बढ़ी मांग

शादी-ब्याह के सीजन में गहनों की मांग में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है. जिसके चलते बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है. बावजूद इसके दाम स्थिर रहने से खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. दुकानदारों का कहना है कि लगातार मांग बनी रही तो अगले कुछ दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं.

जानें सोना खरीदने से पहले क्या रखें ध्यान

सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचें. हॉलमार्क के आधार पर सोने की कैरेट तय की जाती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • 24 कैरेट सोना – 99.9% शुद्ध
  • 22 कैरेट सोना – 91.6% शुद्ध (इस पर 916 लिखा होता है)
  • 18 कैरेट सोना – 75% शुद्ध (इस पर 750 अंकित होता है)

24 कैरेट सोने से गहने नहीं बनते, इसे आमतौर पर सिक्कों या निवेश के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने से गहनों का निर्माण किया जाता है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े