Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर इस महीने भी जारी है. गुरुवार 13 जून 2025 को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹97,455 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं 999 प्योरिटी चांदी का दाम ₹1,05,498 प्रति किलो दर्ज किया गया है.
इंडिया बुलियन के मुताबिक आज का सोने का ताजा रेट
IBJA की वेबसाइट (ibjarates.com) के अनुसार गुरुवार को सुबह का रेट जारी कर दिया गया है. 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सभी कैरेट का रेट निम्नानुसार रहा:
| सोने की शुद्धता | रेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|
| 999 (24K) | ₹97,455 |
| 995 | ₹97,065 |
| 916 (22K) | ₹89,269 |
| 750 (18K) | ₹73,091 |
| 585 (14K) | ₹56,297 |
वहीं चांदी (999 प्योरिटी) का आज का भाव ₹1,05,498 प्रति किलो रहा.
अलग-अलग शहरों में आज का सोने का भाव
देशभर के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट इस प्रकार हैं:
| शहर का नाम | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
|---|---|---|---|
| चेन्नई | ₹96,300 | ₹89,490 | ₹73,740 |
| मुंबई | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| दिल्ली | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| कोलकाता | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| पटना | ₹97,680 | ₹89,540 | ₹73,260 |
| जयपुर | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| लखनऊ | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| गुरुग्राम | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| गाजियाबाद | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| नोएडा | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| अयोध्या | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| भुवनेश्वर | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| अमरावती | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| हैदराबाद | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| बेंगलुरु | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| गुवाहाटी | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| केरल | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
| चंडीगढ़ | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
| अहमदाबाद | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
किस कैरेट का क्या मतलब होता है?
सोना खरीदते समय अक्सर यह सवाल होता है कि कैरेट के आधार पर सोना कितना शुद्ध होता है. जानिए किस कैरेट में कितनी शुद्धता पाई जाती है:
- 24 कैरेट सोना: 99.9% शुद्ध
- 23 कैरेट सोना: 95.8% शुद्ध
- 22 कैरेट सोना: 91.6% शुद्ध
- 21 कैरेट सोना: 87.5% शुद्ध
- 18 कैरेट सोना: 75% शुद्ध
- 17 कैरेट सोना: 70.8% शुद्ध
- 14 कैरेट सोना: 58.5% शुद्ध
- 9 कैरेट सोना: 37.5% शुद्ध
24 कैरेट सोना क्यों नहीं बनते जेवर?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. लेकिन यह बेहद मुलायम भी होता है. इसी वजह से इससे जेवर बनाना संभव नहीं होता. इसलिए आमतौर पर गहनों के लिए 22 कैरेट, 20 कैरेट या 18 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है. 22 कैरेट में 91.6% सोना और बाकी धातुएं (जैसे तांबा, चांदी या जिंक) मिलाकर गहने बनाए जाते हैं ताकि वे टिकाऊ और मजबूत रहें.
IBJA रेट क्या होता है और क्यों मायने रखता है?
IBJA (India Bullion and Jewellers Association) देश भर में बुलियन और ज्वैलरी व्यापारियों की संस्था है, जो हर दिन सुबह-सुबह सोने और चांदी की मानक दरें तय करती है. देश भर के सराफा बाजार इन्हीं दरों को अपने हिसाब से थोड़ा बहुत घटाकर या बढ़ाकर उपयोग करते हैं.