Gold-Silver Rate Today: शादी का सीजन जोरों पर है, और ऐसे में सोने-चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह खबर बेहद जरूरी है. उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोने के दामों में फिर उथल-पुथल शुरू हो गई है. कीमतें कभी गिर रही हैं तो कभी अचानक चढ़ रही हैं. जिससे ग्राहक और निवेशक दोनों भ्रमित हैं.
यूपी के शहरों में सोने की आज की कीमत
10 जून को उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट इस प्रकार दर्ज किए गए:
- 24 कैरेट सोना: ₹97,830 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹89,690 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना: ₹73,380 प्रति 10 ग्राम
- चांदी की कीमत: ₹108.10 प्रति ग्राम या ₹1,08,100 प्रति किलोग्राम
ये रेट लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में लागू हैं. हालांकि यह जरूरी है कि खरीदार अपने स्थानीय ज्वेलर से कीमत की पुष्टि जरूर करें. क्योंकि रेट शहर और दुकानदार के अनुसार भिन्न हो सकते हैं.
सोने के दाम में क्यों आ रहा उतार-चढ़ाव?
शादियों के इस मौसम में सोने की मांग में जबरदस्त तेजी है. जिससे कीमतें बार-बार ऊपर-नीचे हो रही हैं. जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ट्रेड वॉर और डॉलर की स्थिति जैसे फैक्टर भी इस अस्थिरता के पीछे जिम्मेदार हैं.
घरेलू बाजार में गिरावट, विदेशी बाजार में मजबूती
घरेलू सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों से सोने के भावों में गिरावट दर्ज की जा रही है. जिससे ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है. वहीं दूसरी ओर वायदा बाजार (Futures Market) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह अस्थिरता आगे भी जारी रह सकती है. निवेश के लिए सोच रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
क्या यही सही समय है निवेश या खरीदारी का?
सोने की कीमतों में गिरावट को देखते हुए कई लोग इसे निवेश के लिए सही समय मान रहे हैं. जबकि कुछ लोग अभी और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं. अगर आप शादी या किसी विशेष मौके के लिए सोना खरीदना चाह रहे हैं, तो स्थानीय बाजार से भावों की जांच के बाद खरीदारी करें.
सर्राफा बाजार में ग्राहकों की हलचल बढ़ी
सोने के भाव में गिरावट आने के बाद यूपी के सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है. लखनऊ, कानपुर, वाराणसी जैसे शहरों में सोने की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है. ज्यादातर ग्राहक या तो ज्वेलरी बनवा रहे हैं या फिर गोल्ड इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं.