Gold Silver Rate: जून के महीने में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले 3 जून 2025 के ताजा रेट जान लीजिए. मंगलवार को सोने की कीमत में ₹330 प्रति 10 ग्राम और चांदी में ₹100 प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया है. अब सोना ₹99,000 के पार और चांदी ₹1 लाख प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है.
शहरवार 3 जून को सोने की कीमतें
आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹90,950, 24 कैरेट का ₹99,060 और 18 कैरेट गोल्ड का रेट ₹74,420 प्रति 10 ग्राम है. देखें प्रमुख शहरों में क्या हैं दाम:
18 कैरेट सोने का रेट
- दिल्ली: ₹74,420
- कोलकाता व मुंबई: ₹74,300
- भोपाल व इंदौर: ₹74,340
- चेन्नई: ₹74,750
22 कैरेट सोने का रेट
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹90,950
- भोपाल, इंदौर: ₹90,850
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹90,800
24 कैरेट सोने का रेट
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹99,060
- भोपाल, इंदौर: ₹99,110
- हैदराबाद, केरल, बैंगलुरु, मुंबई, चेन्नई: ₹99,060
3 जून को चांदी का ताजा रेट
आज एक किलो चांदी की कीमत ₹1,00,100 से ₹1,11,100 के बीच ट्रेंड कर रही है:
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई: ₹1,00,100
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,11,100
- भोपाल, इंदौर: ₹1,00,100
सोने की शुद्धता कैसे जांचें?
भारतीय मानक संगठन (ISO) द्वारा हॉलमार्क जारी किए जाते हैं ताकि ग्राहकों को सोने की शुद्धता का भरोसा मिल सके. कैरेट के हिसाब से शुद्धता जानें:
- 24 कैरेट गोल्ड – 99.9% शुद्ध, हॉलमार्क: 999
- 23 कैरेट गोल्ड – हॉलमार्क: 958
- 22 कैरेट गोल्ड – 91.6% शुद्ध, हॉलमार्क: 916
- 21 कैरेट गोल्ड – हॉलमार्क: 875
- 18 कैरेट गोल्ड – 75% शुद्ध, हॉलमार्क: 750
ध्यान दें: 24 कैरेट गोल्ड में मिलावट नहीं होती. लेकिन इसकी सख्ती के कारण आभूषण नहीं बनाए जाते. बल्कि सिक्के या निवेश के लिए इसे खरीदा जाता है. अधिकतर ज्वेलर्स 18, 20 या 22 कैरेट में गहने बेचते हैं.
क्यों बढ़ रही है सोने-चांदी की कीमतें?
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और निवेशकों की मांग में वृद्धि जैसे कई कारण हैं, जो इन कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं.