Sona Chandi Ka Bhav: जून महीने की शुरुआत हो चुकी है और अगर आप 1 जून को सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें. रविवार 1 जून 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. 22 कैरेट सोना ₹89,350 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹97,460 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. जबकि 1 किलो चांदी का भाव ₹99,900 तक पहुंच गया है.
जानें देशभर के शहरों में 18 कैरेट सोने के रेट
आज 1 जून को 18 कैरेट सोने की कीमत शहरों में कुछ इस प्रकार रही:
- दिल्ली: ₹73,110 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई और कोलकाता: ₹72,990 प्रति 10 ग्राम
- भोपाल और इंदौर: ₹73,030 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹73,450 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने के रेट शहरवार
22 कैरेट सोना, जो सबसे ज्यादा आभूषण निर्माण में उपयोग होता है. आज निम्न दरों पर उपलब्ध है:
- दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹89,350 प्रति 10 ग्राम
- भोपाल और इंदौर: ₹89,250 प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹89,200 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना का भाव
24 कैरेट सोना, जिसे सबसे शुद्ध माना जाता है, आज इन दरों पर ट्रेंड कर रहा है:
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹97,460 प्रति 10 ग्राम
- भोपाल और इंदौर: ₹97,360 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू: ₹97,310 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹97,310 प्रति 10 ग्राम
चांदी का आज का भाव
चांदी की कीमतें भी स्थिर बनी हुई हैं. आज 1 किलो चांदी के रेट शहरवार इस प्रकार हैं:
- दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद: ₹99,900 प्रति किलोग्राम
- भोपाल और इंदौर: ₹99,900 प्रति किलोग्राम
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,10,900 प्रति किलोग्राम
हॉलमार्क से जानें सोना असली है या नकली
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए ISO द्वारा हॉलमार्क नंबर जारी किए जाते हैं. इनसे आप जान सकते हैं कि सोना कितना शुद्ध है:
- 24 कैरेट गोल्ड – 99.9% शुद्ध, हॉलमार्क 999
- 23 कैरेट – हॉलमार्क 958
- 22 कैरेट गोल्ड – 91.6% शुद्ध, हॉलमार्क 916
- 21 कैरेट – हॉलमार्क 875
- 18 कैरेट – हॉलमार्क 750
ध्यान दें कि 24 कैरेट सोने में कोई मिलावट नहीं होती. इसलिए इसका उपयोग आभूषण निर्माण में नहीं. बल्कि सिक्कों और निवेश के रूप में किया जाता है. अधिकांश ज्वैलर्स 18, 20 या 22 कैरेट सोने के आभूषण बेचते हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतर माने जाते हैं.
खरीदारी से पहले क्या ध्यान रखें?
सोना या चांदी खरीदते समय निम्न बातों का ध्यान रखें:
- सराफा बाजार के प्रमाणित विक्रेता से ही खरीदें
- हॉलमार्क देखें
- शुद्धता प्रमाण पत्र लें
- वजन और मेकिंग चार्ज की जांच करें