गुरुवार दोपहर को सस्ता हुआ 24K सोना, जाने 10 ग्राम सोने का ताजा भाव Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: गुरुवार दोपहर को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने 24 कैरेट सोने की कीमत को अपडेट किया है। इस अपडेट के अनुसार सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। जबकि चांदी में गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹96,838 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी ₹106,900 प्रति किलो पर दर्ज हुई। सुबह की तुलना में यह चांदी में ₹380 की गिरावट है।

जानिए 24K से लेकर 14K तक सभी कैरेट में क्या चल रहा है रेट

आईबीजेए के अनुसार अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के भाव में भी हलचल देखने को मिली है। दोपहर में सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं:

  • 24 कैरेट सोना: ₹96,838
  • 23 कैरेट सोना: ₹96,450
  • 22 कैरेट सोना: ₹88,704
  • 18 कैरेट सोना: ₹72,629
  • 14 कैरेट सोना: ₹56,650

चांदी की कीमत दोपहर में ₹106,900 प्रति किलो रही, जो सुबह के ₹107,280 से गिर गई है।

यह भी पढ़े:
UGC NET Result 2025 यूजीसी नेट का रिजल्ट 2025, मोबाइल से ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट UGC NET Result 2025

ग्लोबल रुझानों ने बढ़ाई हलचल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में ₹700 की गिरावट देखी गई। अब यहां 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹98,420 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव ₹99,120 था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹98,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो मंगलवार को ₹98,600 पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत ₹800 गिरकर ₹1,04,000 प्रति किलो हो गई है, जबकि पिछले सत्र में यह ₹1,04,800 थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल धीमी

वैश्विक बाजार में भी गिरावट का असर दिखा है। हाजिर सोना 11.66 डॉलर यानी 0.35% गिरकर 3,289.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी पड़ा है।

यह भी पढ़े:
GSEB HSC Result 2025 गुजरात बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी, जाने पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए होंगे GSEB HSC Result 2025

अलग-अलग शहरों में सोने की ताजा कीमतें

देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव इस प्रकार है:

शहर का नाम24 कैरेट सोना22 कैरेट सोना18 कैरेट सोना
चेन्नई₹98,410₹90,210₹74,410
मुंबई₹98,410₹90,210₹73,810
दिल्ली₹98,560₹90,360₹73,940
कोलकाता₹98,410₹90,210₹73,810
पटना₹98,460₹90,260₹73,850
जयपुर₹98,560₹90,360₹73,940
लखनऊ₹98,560₹90,360₹73,940
गुरुग्राम₹98,560₹90,360₹73,940
गाजियाबाद₹98,560₹90,360₹73,940
नोएडा₹98,560₹90,360₹73,940
अयोध्या₹98,560₹90,360₹73,940
भुवनेश्वर₹98,410₹90,210₹73,810

उपभोक्ताओं के लिए क्या है संकेत?

अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी की योजना बना रहे हैं तो अभी कीमतों की चाल पर नजर रखना जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार की अस्थिरता और डॉलर की स्थिति के कारण घरेलू कीमतों में रोज बदलाव हो रहे हैं। इसलिए बाजार की चाल समझकर निवेश या खरीदारी करें।

यह भी पढ़े:
NVS Result 2025 नवोदय की नॉन-टीचिंग भर्ती का रिजल्ट जारी, देखें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं NVS Result 2025

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े