Gold Silver Price Today: आज 1 जून 2025 को जून महीने की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी के दामों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला है. सराफा बाजार में सोने के रेट ₹97,000 के करीब जबकि चांदी ₹99,900 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. ऐसे में अगर आप आज कोई गहना खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें देशभर में सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट.
आज का गोल्ड-रेट 1 जून 2025
दिल्ली सराफा बाजार से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज 22 कैरेट गोल्ड ₹89,350 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड ₹97,460 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73,110 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.
शहरों के अनुसार 18 कैरेट सोने का रेट
- दिल्ली : ₹73,110 प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता व मुंबई : ₹72,990 प्रति 10 ग्राम
- इंदौर व भोपाल : ₹73,030 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई : ₹73,450 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड रेट शहरवार
- भोपाल और इंदौर : ₹89,250 प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली, लखनऊ, जयपुर : ₹89,350 प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई : ₹89,200 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड का भाव
- भोपाल और इंदौर : ₹97,360 प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ : ₹97,460 प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, बैंगलोर, मुंबई : ₹97,310 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई : ₹97,310 प्रति 10 ग्राम
1 जून को चांदी का रेट
चांदी के दाम में भी स्थिरता बनी हुई है. देश के अलग-अलग शहरों में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत इस प्रकार रही:
- दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई : ₹99,900
- भोपाल व इंदौर : ₹99,900
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल : ₹1,10,900
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
यदि आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो उसकी शुद्धता (Gold Purity) को पहचानना बेहद जरूरी है. ISO (Indian Standard Organization) द्वारा मान्यता प्राप्त हॉलमार्क से आप असली सोने की पहचान कर सकते हैं.
कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता
- 24 कैरेट सोना – 99.9% शुद्ध, इसमें कोई मिलावट नहीं होती.
- 22 कैरेट सोना – लगभग 91% शुद्ध, इसमें 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाए जाते हैं.
- 18 कैरेट सोना – लगभग 75% शुद्ध, गहनों में अधिक उपयोग होता है.
हॉलमार्क कोड से कैसे पहचानें सोने की गुणवत्ता?
- 24 कैरेट : 999
- 23 कैरेट : 958
- 22 कैरेट : 916
- 21 कैरेट : 875
- 18 कैरेट : 750
गौरतलब है कि 24 कैरेट सोने से आमतौर पर आभूषण नहीं बनाए जाते. इसकी बजाय 22, 20 और 18 कैरेट के आभूषण बाजार में ज्यादा देखने को मिलते हैं.