Gold-Silver Rate Today: अगर आप मई महीने में सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले आज यानी 9 मई शुक्रवार का ताजा रेट (Gold-Silver Rate Today) जरूर जान लें. आज सोने की कीमतों में ₹1250 प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वर्तमान में सोना करीब ₹98,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹99,000 प्रति किलो के स्तर पर ट्रेंड कर रही है.
आज के प्रमुख सोना-चांदी के रेट
सराफा बाजार से मिली जानकारी के अनुसार:
- 22 कैरेट सोना – ₹90,300 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना – ₹98,500 प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट सोना – ₹73,890 प्रति 10 ग्राम
- 1 किलो चांदी – ₹99,000
18 कैरेट सोने के शहरवार रेट
- दिल्ली – ₹73,890
- मुंबई और कोलकाता – ₹73,760
- इंदौर और भोपाल – ₹73,800
- चेन्नई – ₹74,350
22 कैरेट सोने के प्रमुख शहरों में रेट
- भोपाल, इंदौर – ₹90,200
- दिल्ली, लखनऊ, जयपुर – ₹90,300
- हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई – ₹90,150
24 कैरेट सोने की कीमतें शहरवार
- भोपाल, इंदौर – ₹98,400
- दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर – ₹98,500
- हैदराबाद, केरल, मुंबई, बैंगलुरू – ₹98,350
- चेन्नई – ₹98,350
आज की चांदी की कीमतें
- दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद, कोलकाता – ₹99,000 प्रति किलो
- भोपाल, इंदौर – ₹99,000 प्रति किलो
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल – ₹1,11,000 प्रति किलो
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
हॉलमार्क द्वारा ही आप सोने की शुद्धता का सही मूल्यांकन कर सकते हैं. भारत में यह प्रमाणन BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा जारी किया जाता है.
- 24 कैरेट सोना – 99.9% शुद्ध, अंकन: 999
- 23 कैरेट – 95.8% शुद्धता, अंकन: 958
- 22 कैरेट – 91.6% शुद्धता, अंकन: 916
- 21 कैरेट – 87.5% शुद्धता, अंकन: 875
- 18 कैरेट – 75.0% शुद्धता, अंकन: 750
24 कैरेट सोने के आभूषण क्यों नहीं बनते?
24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है. लेकिन यह बहुत मुलायम होता है. इस कारण इससे आभूषण नहीं बनाए जाते. आमतौर पर 18 कैरेट, 20 कैरेट और 22 कैरेट के गहने बाजार में मिलते हैं. जिनमें थोड़ा बहुत तांबा, चांदी या जिंक मिलाया जाता है ताकि वे टिकाऊ बन सकें.