Gold-Silver Rate Today: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने और चांदी के दाम में फिर से तेजी देखी गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव 95108 रुपये से बढ़कर 96011 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं चांदी का रेट 96426 रुपये से बढ़कर 97390 रुपये प्रति किलो पहुंच गया.
कब करें सोने की खरीदारी?
इस वर्ष अक्षय तृतीया का पर्व 29 अप्रैल की शाम 5:31 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल की दोपहर 2:12 बजे तक मनाया जा रहा है. सोना खरीदने का सबसे शुभ समय 30 अप्रैल की सुबह 5:40 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक का है. इस अवधि में खरीदारी करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है.
सोने की शुद्धता के अनुसार ताजा रेट
IBJA के अनुसार विभिन्न कैरेट के सोने और चांदी के ताजा भाव इस प्रकार हैं:
धातु/शुद्धता | रेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 (24K) | ₹96,011 |
सोना 995 | ₹95,627 |
सोना 916 (22K) | ₹87,946 |
सोना 750 (18K) | ₹72,008 |
सोना 585 (14K) | ₹56,166 |
चांदी 999 | ₹97,390 (प्रति किलो) |
शहरवार सोने की कीमतें
अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम इस प्रकार हैं:
शहर | 22K रेट | 24K रेट | 18K रेट |
---|---|---|---|
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद | ₹89,540 | ₹97,670 | ₹73,260 |
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद | ₹89,390 | ₹97,520 | ₹73,140 |
चेन्नई | ₹89,390 | ₹97,520 | ₹74,040 |
पटना, अहमदाबाद | ₹89,404 | ₹97,570 | ₹73,180 |
जयपुर, लखनऊ, गुरुग्राम | ₹89,540 | ₹97,670 | ₹73,260 |
बेंगलुरु, गुवाहाटी, केरल | ₹89,390 | ₹97,520 | ₹73,140 |
चंडीगढ़ | ₹89,540 | ₹97,670 | ₹73,260 |
एक दिन पहले बढ़ी कीमतों ने बाजार में बढ़ाई हलचल
अक्षय तृतीया से ठीक एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम 1,050 रुपये की तेजी के साथ 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए. यह तेजी ज्वैलर्स और स्टॉकिस्टों की मजबूत खरीदारी के चलते आई है. सोमवार को सोने की कीमत 98,400 रुपये थी.
सोने में अब तक 26% की बढ़त, चांदी में आया उछाल
2025 में अब तक सोने की कीमतों में भारी तेजी आई है. 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब तक 20,500 रुपये यानी 26% बढ़ चुका है. वहीं, चांदी के दाम में भी लगभग 3,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 1,02,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जो तीन हफ्तों का उच्चतम स्तर है.