Widow Pension Scheme: गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए विधवा महिलाओं को ₹4,000 मासिक सहायता देने की घोषणा की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक अहम कैबिनेट बैठक के दौरान लिया गया, जिसका उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को राहत देना है।
दो योजनाओं का एकीकरण
अब तक गोवा में विधवा महिलाओं को दो अलग-अलग योजनाओं के तहत ₹1,500 और ₹2,500 की आर्थिक मदद मिलती थी। लेकिन अब सरकार ने इन दोनों को मिलाकर एकीकृत योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत ₹4,000 प्रति माह सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे योजना की प्रक्रिया भी सरल होगी और लाभार्थियों को बेहतर सहायता मिलेगी।
पात्रता और प्रक्रिया
इस योजना का लाभ वही विधवा महिलाएं ले सकेंगी। जिनके बच्चे 21 वर्ष से कम उम्र के हैं। इसके लिए केवल बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से सरल और डिजिटल है—अब महिलाओं को अलग-अलग सरकारी विभागों में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
सहायता राशि में कैसे होगा बदलाव?
जब महिला के बच्चे की उम्र 21 वर्ष पूरी हो जाएगी। तब इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि स्वतः घटकर ₹2,500 हो जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वास्तव में ज़रूरतमंद महिलाओं को ही अधिक सहायता मिलती रहे।
कितनी महिलाओं को मिलेगा योजना का सीधा लाभ?
गोवा के सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री सुभाष फलदेसाई ने बताया कि इस योजना से फिलहाल करीब 2,000 विधवा महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में लाभार्थियों की संख्या और बढ़ेगी। जिससे राज्य की हज़ारों महिलाओं को सहारा मिलेगा।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस योजना को “अंत्योदय से सर्वोदय” की सोच से जोड़ते हुए कहा कि सरकार सबसे पहले सबसे ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना चाहती है। यह योजना महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली है।
सीधे बैंक खाते में मिलेगा पैसा
योजना के तहत सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से सभी लाभार्थियों को सीधे बैंक खाते में ₹4,000 की सहायता राशि भेजी जाएगी। इससे पारदर्शिता, प्रक्रिया की गति और सुगमता को बढ़ावा मिलेगा। यह भी तय किया गया है कि लाभार्थियों को कोई अतिरिक्त दस्तावेज या विभागीय प्रमाणन की आवश्यकता नहीं होगी।
योजना की प्रमुख बातें एक नजर में
- ₹4,000 की मासिक आर्थिक सहायता पात्र विधवा महिलाओं को दी जाएगी।
- बच्चे की उम्र 21 वर्ष से कम होने पर ही यह सहायता दी जाएगी।
- पात्रता तय करने के लिए केवल बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होगा।
- बच्चे के 21 साल पूरे होते ही सहायता राशि घटकर ₹2,500 हो जाएगी।
- लगभग 2,000 महिलाओं को प्रारंभिक लाभ मिलेगा, भविष्य में संख्या बढ़ सकती है।
- सहायता सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
गोवा में महिला कल्याण के लिए नई उम्मीद
यह योजना गोवा सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक प्रभावी कदम है। यह न केवल आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को राहत देगा। बल्कि बच्चों की परवरिश और शिक्षा को भी सुचारू बनाने में मदद करेगा। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की योजनाओं को और भी प्रभावशाली बनाने की दिशा में कार्य जारी रहेगा।