Ration Card eKYC 2025: गाजियाबाद में राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर है. यहां तीन लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को अगले महीने से राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है या फिर राशन कार्ड से नाम कट सकता है. राशन वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राशन कार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराई जा रही है. कई महीने से यह प्रक्रिया चल रही है जोकि अब बहुत जल्द समाप्त होने वाली है. ई केवाईसी न होने की स्थिति में अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद राशन कार्ड से नाम कट सकता है. केवाईसी प्रक्रिया को लेकर गाजियाबाद का पूर्ति विभाग भी अब सख्त हो गया है.
गाजियाबाद में राशन कार्डधारियों के लिए संकट का संकेत
गाजियाबाद में 3 लाख से अधिक राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए अगले महीने से राशन मिलना मुश्किल हो सकता है. इसका कारण है – ई-केवाईसी प्रक्रिया में लापरवाही. जिले में राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि अब नजदीक है.
राशन कार्ड से कट सकता है नाम, विभाग सख्त
ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों के नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं. जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो लोग अंतिम तिथि तक केवाईसी नहीं कराएंगे. उनकी राशन आपूर्ति बंद कर दी जाएगी. विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि अब लापरवाही नहीं चलेगी.
जिले में कितने हैं राशन कार्डधारी?
गाजियाबाद में कुल 4.48 लाख राशन कार्डधारी और 19.75 लाख लाभार्थी पंजीकृत हैं. लगातार महीनों से ई-केवाईसी कराने के लिए कोटेदारों के माध्यम से अपील की जा रही है. इसका कुछ असर तो हुआ है. लेकिन अब भी लाखों लाभार्थियों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की है.
केवाईसी की अंतिम तारीख – 30 जून 2025
जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी के अनुसार लगभग 84 प्रतिशत लाभार्थी ई-केवाईसी करवा चुके हैं. लेकिन 3 लाख से अधिक अभी भी बाकी हैं. विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है. इसके बाद जिन लोगों की प्रक्रिया अधूरी रहेगी. उन्हें राशन मिलने में परेशानी होगी या नाम काटा जा सकता है.
ई-केवाईसी कैसे कराएं? जानिए आसान तरीका
राशन कार्डधारक दो तरीकों से ई-केवाईसी करा सकते हैं – ऑनलाइन और ऑफलाइन.
ऑफलाइन प्रक्रिया के लिए नजदीकी कोटेदार के पास जाकर आधार कार्ड लेकर जाएं. वहां पॉस मशीन के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के साथ ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है.
आधार कार्ड जरूरी, समय पर करवाएं प्रक्रिया
ई-केवाईसी के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड का होना अनिवार्य है. कोटेदार के पास जाकर फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन के जरिए प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है. लंबी लाइनें और दिक्कत से बचने के लिए जल्दी से जल्दी प्रक्रिया पूरी कर लें.
लापरवाही पड़ सकती है भारी
जिन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है. उन्हें तत्काल यह कार्य पूरा कर लेना चाहिए, वरना सरकारी योजना के तहत मिलने वाला अनाज बंद हो सकता है. यह स्थिति खासकर गरीब परिवारों के लिए चिंताजनक हो सकती है.
कोटेदारों को भी सौंपी गई अहम जिम्मेदारी
कोटेदारों की मदद से ही लाभार्थियों को जागरूक किया जा रहा है. जिला पूर्ति विभाग ने निर्देश दिए हैं कि कोटेदार हर लाभार्थी को ई-केवाईसी के लिए प्रेरित करें और रिकॉर्ड समय में यह कार्य पूरा करवाएं.