67 रुपए लीटर मिलेगा फुल क्रीम दूध, घी और दही की कीमतों में भी बढ़ोतरी Milk Price Hike

Milk Price Hike: मध्य प्रदेश के प्रमुख दुग्ध ब्रांड सांची ने 7 मई 2025 से दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है. अब फुल क्रीम दूध 67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जो पहले 65 रुपये था. सभी वेरिएंट्स के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. केवल 180 एमएल डीटीएम पैक की कीमतें पहले जैसी रहेंगी.

नई दरें रात 12 बजे से लागू

दुग्ध संघ ने यह नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से लागू कर दीं. हालांकि जिन ग्राहकों के अग्रिम कार्ड 15 मई तक रिचार्ज हो चुके हैं. उन्हें पुरानी कीमत पर ही दूध मिलेगा.

घी और अन्य उत्पादों के दाम भी बढ़े

घी के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है. अब 1 लीटर घी 630 रुपये का मिलेगा, जो पहले 610 रुपये में उपलब्ध था. इसी तरह दही, मक्खन आदि अन्य डेयरी उत्पादों के रेट भी धीरे-धीरे बढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

जानें दूध के नए रेट्स

सांची द्वारा जारी नई रेट लिस्ट के मुताबिक:

  • फुल क्रीम दूध (500 एमएल): ₹34 (पहले ₹33)
  • फुल क्रीम दूध (1 लीटर): ₹67 (पहले ₹65)
  • स्टैंडर्ड दूध (शक्ति 500 एमएल): ₹31
  • टोन्ड दूध (ताजा 500 एमएल): ₹28
  • डबल टोन्ड दूध (स्मार्ट 500 एमएल): ₹26
  • चाय दूध (1 लीटर): ₹60

भोपाल में कांग्रेस महिला विभाग का विरोध प्रदर्शन

कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर बुधवार को कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. विपक्ष ने सरकार पर महंगाई को लेकर सवाल उठाए हैं और इसे आम जनता के लिए आर्थिक बोझ बताया है.

अमूल और मदर डेयरी पहले ही बढ़ा चुके हैं दाम

  • सांची से पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए थे.
  • मदर डेयरी ने भी लगभग इसी अनुपात में दाम बढ़ाए थे.
  • अमूल ने 1 लीटर दूध पर ₹2 और आधे लीटर पर ₹1 की वृद्धि की थी.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े