New FASTag Plan 2025: देश भर में 15 अगस्त 2025 से लागू होने जा रही FASTag आधारित सालाना पास योजना को लेकर वाहन चालकों में कई सवाल उठ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इसके लिए उन्हें नया FASTag खरीदना होगा या मौजूदा टैग से ही काम चल जाएगा?
मौजूदा FASTag से ही मिलेगा फायदा
अगर आपके पास पहले से एक सक्रिय FASTag है जो आपके वाहन की विंडशील्ड पर सही से चिपका है. आपके रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक है और वह ब्लैकलिस्टेड नहीं है, तो आपको नया टैग खरीदने की जरूरत नहीं है. आप उसी टैग पर सालाना पास एक्टिवेट करवा सकते हैं.
किन वाहनों के लिए लागू है योजना?
सरकार की यह योजना निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों जैसे कि कार, जीप और वैन के लिए बनाई गई है. इसका उद्देश्य टोल पेमेंट को ज्यादा आसान और किफायती बनाना है. इससे देशभर में यात्रा करने वालों को बार-बार FASTag रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से भी छुटकारा मिलेगा.
कितने समय तक मान्य रहेगा सालाना पास?
यह सालाना पास 1 वर्ष या 200 ट्रिप्स (जो भी पहले पूरा हो) तक मान्य रहेगा. इसका मतलब यह है कि आप या तो एक साल तक अनलिमिटेड यात्रा कर सकते हैं या फिर 200 बार टोल पास कर सकते हैं. जिसके बाद इसे रिन्यू करना होगा.
कहां से मिलेगा नया पास?
NHAI, MoRTH (Ministry of Road Transport and Highways) और राजमार्ग यात्रा ऐप पर जल्द ही एक स्पेशल लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जहां से यूजर्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्रक्रिया को डिजिटल रखा गया है ताकि लोगों को लाइन में लगने की जरूरत न पड़े और आसानी से घर बैठे पास मिल जाए.
कैसे आसान होगी आपकी यात्रा?
इस स्कीम के आने के बाद वाहन चालकों को बार-बार FASTag रिचार्ज करने की झंझट नहीं रहेगी. इससे टोल बूथ पर ट्रैफिक भी कम होगा. टोल का भुगतान तेज़ी से होगा और सफर सुगम व तनाव-मुक्त रहेगा.
निजी वाहन चालकों के लिए वरदान
भारत में लाखों लोग रोजाना हाईवे से सफर करते हैं और हर बार टोल चुकाना, रिचार्ज कराना और लाइन में लगना एक बड़ी परेशानी बनता जा रहा था. सरकार की यह पहल खासतौर पर प्राइवेट व्हीकल यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
क्यों जरूरी था यह बदलाव?
सरकार का लक्ष्य डिजिटल टोल सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाना और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है. इससे न केवल समय की बचत होगी. बल्कि ईंधन और पैसे की भी बचत होगी. साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है. क्योंकि लंबी कतारों से निकलने वाले वाहनों की वजह से कार्बन उत्सर्जन अधिक होता है.