कई दिन पुराने मक्खन का ऐसे करे इस्तेमाल, घर के इन कामों में हो जाएगा यूज Expired Butter Uses

Expired Butter Uses: अक्सर हम एक्सपायर मक्खन को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह खराब मक्खन भी घर की सफाई में कमाल कर सकता है? सिर्फ ब्रेड, परांठे या रोटी पर लगाने के बजाय, अब मक्खन को दीजिए सफाई का नया काम. जिससे आपके फर्नीचर से लेकर दरवाजे तक को मिल सकती है शानदार चमक.

किचन से बाहर भी काम आता है मक्खन

मक्खन का उपयोग केवल खाने तक सीमित नहीं है. एक्सपायर हो चुका मक्खन भी घरेलू सफाई में चमत्कारी साबित हो सकता है. चाहे लकड़ी का फर्नीचर हो या लेदर बैग. आज जानिए वो 5 बेहतरीन तरीके जिनसे आप पुराने मक्खन का पूरा इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. जिद्दी स्टिकर हटाने में करें इस्तेमाल

कांच या प्लास्टिक की बोतलों और डिब्बों पर लगे पुराने स्टिकर हटाना मुश्किल होता है. ऐसे में एक्सपायर मक्खन को स्टीकर वाले हिस्से पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर हल्के हाथ से रगड़ें, स्टीकर आसानी से निकल जाएगा और कोई निशान भी नहीं रहेगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

2. लकड़ी के फर्नीचर को दें नई चमक

फर्नीचर की पुरानी चमक लौटाना चाहते हैं? बस थोड़ा-सा एक्सपायर मक्खन एक कटोरी में लें, और साफ सूती कपड़े को उसमें डुबोकर फर्नीचर पर धीरे-धीरे रगड़ें. इससे धूल-मिट्टी साफ होगी और लकड़ी पर नेचुरल ग्लो आ जाएगा. यह तरीका पॉलिश का सस्ता और असरदार विकल्प है.

3. लेदर बैग और जूतों को बनाएं चमचमाता

लेदर प्रोडक्ट्स जैसे जूते, पर्स और बैग को नई जैसी चमक दिलाने के लिए एक्सपायर मक्खन बहुत उपयोगी होता है. पहले हल्के गीले कपड़े से सामान को पोंछें, फिर साफ कपड़े में थोड़ा मक्खन लगाकर सतह को रगड़ें. आपकी चीजें न केवल साफ दिखेंगी, बल्कि चमक उठेंगी.

4. स्टील की रेलिंग और दरवाजों की सफाई

स्टील की रेलिंग और दरवाजों पर अक्सर धूल और दाग जम जाते हैं. ऐसे में मक्खन की मदद लें. मक्खन लगाकर हल्के हाथ से रगड़ें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें. ध्यान रहे कि मक्खन की चिकनाहट को पूरी तरह साफ करें, नहीं तो धूल दोबारा चिपक सकती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

5. जंग से बचाव का बेहतरीन घरेलू उपाय

लोहे की ग्रिल, खिड़कियां और दरवाजे बारिश या नमी में जल्दी जंग पकड़ लेते हैं. इससे बचने के लिए एक्सपायर मक्खन को कपड़े की मदद से उन सतहों पर लगाएं. मक्खन मॉइस्चर को रोकता है और लोहे को रस्ट-फ्री बनाए रखता है. यह एक इको-फ्रेंडली और सस्ता विकल्प भी है.

क्यों फायदेमंद है ये तरीका?

इन तरीकों से न केवल किचन वेस्ट को उपयोगी बनाया जा सकता है. बल्कि महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की भी जरूरत नहीं पड़ती. एक्सपायर मक्खन का सही इस्तेमाल न केवल पैसे की बचत करता है. बल्कि घर को साफ और आकर्षक बनाए रखने में भी मददगार है.

ध्यान रखने योग्य बातें

  • साफ और मुलायम कपड़े का ही उपयोग करें ताकि सतह पर कोई खरोंच न पड़े.
  • मक्खन के इस्तेमाल के बाद सतह को अच्छे से पोंछना जरूरी है.
  • यदि मक्खन में दुर्गंध है, तो उसे खुली जगह में इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े