बिजली चोरी करने वालो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, विभाग को हुआ करोड़ों का फायदा Electricity Department Action

Electricity Department Action: शहर के रामलीला मैदान स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रेलवे फीडर पर लंबे समय से लाइनलास यानी तकनीकी और गैर-तकनीकी नुकसान की समस्या बनी हुई थी. लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया. जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.

2360 कनेक्शन की जांच में सामने आई सच्चाई

विभाग ने रेलवे, भुजौली और हनुमान मंदिर फीडर पर कुल 2360 कनेक्शनों की जांच की. जिसमें से 35 उपभोक्ता बिजली चोरी या मीटर में छेड़छाड़ करते हुए पाए गए. इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

बिजली चोरी रोकने के लिए चला संयुक्त चेकिंग अभियान

उपखंड अधिकारी चंद्रभूषण कुमार विजिलेंस टीम और अवर अभियंता शशांक चौबे की संयुक्त टीम ने 15 अप्रैल से 11 मई तक अबूबकर नगर, बजाजी गली, आर्य समाज गली और बरहज गली में चेकिंग अभियान चलाया.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

लाइनलास में 10% की कमी, हुई करोड़ों की वसूली

इस चेकिंग के चलते रेलवे फीडर पर लाइनलास में 10% की कमी दर्ज की गई और विभाग ने 1.72 करोड़ रुपये का राजस्व भी वसूल किया. साथ ही बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए 980 स्मार्ट मीटर भी लगाए गए.

कम लोड पर अधिक खपत कर रहे उपभोक्ताओं की भी जांच

चेकिंग अभियान में ऐसे 170 उपभोक्ता भी चिन्हित किए गए, जो कम लोड पर अधिक बिजली की खपत कर रहे थे. इनका लोड बढ़ाया गया और 35 नए कनेक्शन भी दिए गए.

भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान

अधिशासी अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि रेलवे फीडर पर हाई लाइनलास को कम करने में यह चेकिंग अभियान सफल रहा है. आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि विभाग को घाटे से बचाया जा सके.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े